विज्ञापन

ICAI CA 2026 का फाइनल रिजल्ट हुआ OUT, पटियाला के नूर सिंगला ने किया टॉप, ऐसे चेक करें Scorecard

ICAI ने CA Final May 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. पटियाला के नूर सिंगला ने 499 अंकों और 83.17 फीसदी के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

ICAI CA 2026 का फाइनल रिजल्ट हुआ OUT, पटियाला के नूर सिंगला ने किया टॉप, ऐसे चेक करें Scorecard

CA Final की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final May 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. सबसे ज्यादा चर्चा उस कैंडिडेट की हो रही है जिसने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है. अगर आपने भी ये परीक्षा दी थी तो अब आप अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि लोगों ने टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई है.

नूर सिंगला बने देश के टॉपर

इस बार CA Final May 2026 परीक्षा में पटियाला के नूर सिंगला ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. उन्हें 499 अंक मिले हैं और उनका प्रतिशत 83.17 रहा. वहीं हावड़ा के रितिज सराफ ने 475 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. तीसरे स्थान पर डोंबिवली के सोहन अनिल मांजरेकर रहे, जिन्हें 473 अंक मिले हैं.

कहां चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं. इसके लिए ये वेबसाइट्स उपलब्ध हैं.

  • caresults.icai.org
  • icai.nic.in
  • icai.org

ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

  • रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया काफी आसान है. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां CA Final May 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें.
  • सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करके रखना बेहतर रहेगा.

रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी है. ये दोनों जानकारी एडमिट कार्ड पर लिखी होती हैं. सही जानकारी भरने पर ही रिजल्ट खुल पाएगा.

ICAI के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, CA फाइनल परीक्षा पास करने के बाद 7,931 उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट बने.

पास प्रतिशत इस प्रकार रहा:

ग्रुप I: 12.00 प्रतिशत (54,606 उम्मीदवारों में से 6,555 पास हुए)
ग्रुप II: 20.49 प्रतिशत (42,573 उम्मीदवारों में से 8,725 पास हुए)
दोनों ग्रुप: 14.07 प्रतिशत (23,776 उम्मीदवारों में से 3,345 पास हुए)

NTA ने NEET UG रीफंड को लेकर जारी किया अहम अपडेट, गलत डिटेल भरने पर न हों पैनिक, मिलेगा दूसरा मौका

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
सीनियर सब एडिटर
सुभाषिनी त्रिपाठी पिछले 9 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2022 से  NDTV में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. हेल्थ, फैशन और लाइफस्टाइल की खबरो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CA Final Merit List, CA Final Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com