विज्ञापन

बोर्ड एग्जाम में कैसे लाएं 90%? जाने टॉपर बनने के 5 गोल्डन रूल और 3 महीने का स्टडी प्लान

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब सिर्फ 3 महीने का समय बचा है. ऐसे में अगर आप भी टॉपर बनना चाहते हैं, तो 5 गोल्डन रूल अपनाकर आप भी बोर्ड एग्जाम में अच्छा स्कोर कर सकते हैं.

बोर्ड एग्जाम में कैसे लाएं 90%? जाने टॉपर बनने के 5 गोल्डन रूल और 3 महीने का स्टडी प्लान
पहले 30 दिनों में अपने बचे हुए सिलेबस और कठिन सब्जेक्ट्स (जैसे मैथ्स, फिजिक्स, अकाउंटेंसी या साइंस) को रोजाना 3-4 घंटे देकर पूरा करें.

Toppers' 5 Rules : 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड से लेकर एमपी बोर्ड  ने अपने टाइम टेबल जारी कर दिए हैं. नवंबर का महीना चल रहा है, ऐसे में अब स्टूडेंट्स के पास अपनी तैयारी को फाइनल टच देने के लिए केवल 3 महीने ही बचे हैं. अक्सर छात्र दिन-रात पढ़ाई तो करते हैं, लेकिन सही स्ट्रैटजी ना अपनाने के कारण 90 फीसदी वाले आंकड़े से पीछे रह जाते हैं. अगर  आप भी टॉपर बनना चाहते हैं, तो ये 5 गोल्डन रूल अपनाकर अच्छा स्कोर कर सकते हैं. 

टॉपर बनने के 5 गोल्डन रूल - How become Topper in Board Exam

NCERT का लें सहारा

सबसे पहले अपनी NCERT या बोर्ड की ऑफिशियल करिकुलम को 100 फीसदी कवर करते हैं. क्योंकि बोर्ड परीक्षा में 85 से 90 फीसदी सवाल सीधे आपकी मेन किताब के कॉन्सेप्ट्स और एग्जांपल्स से ही पूछे जाते हैं.

बिना देखें लिखें या दोहराएं

पढ़ते समय खुद के हाथ से फ्लोचार्ट, फॉर्मूला शीट और बुलेट पॉइंट्स में शॉर्ट नोट्स बनाएं. किसी भी टॉपिक को पढ़ने के बाद किताब बंद करके उसे बिना देखे दोहराएं या फिर लिखें.

PYQs करें सॉल्व

पिछले 5 से 10 सालों के पेपर्स और बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल सैंपल पेपर हल करने से आपको हाई-वेटेज टॉपिक्स और सवालों के ट्रेंड का सटीक अंदाजा हो जाता है.

कॉपी अच्छे से लिखें

बोर्ड एग्जाम में यह मायने नहीं रखता कि आपको कितना आता है, बल्कि यह मायने रखता है कि आप कॉपी में कैसे लिखते हैं. आंसर हमेशा पॉइंट्स और सब-हेडिंग्स में लिखें. वहीं, आप जरूरी कीवर्ड्स को अंडरलाइन करें. साइंस और भूगोल जैसे सब्जेक्ट्स में साफ-सुथरे डायग्राम जरूर बनाएं.

सोळ मीडिया से बना लें दूरी

तैयारी के आखिरी तीन महीनों में सोशल मीडिया और मोबाइल से पूरी तरह डिस्टेंस बना लें. रोजाना 6 से 7 घंटे की अच्छी नींद लें. आप 50 मिनट पढ़ाई और 10 मिनट ब्रेक वाली टेक्नीक अपनाएं. 

3 महीने का मास्टर स्टडी प्लान

  • पहले 30 दिनों में अपने बचे हुए सिलेबस और कठिन सब्जेक्ट्स को रोजाना 3-4 घंटे देकर पूरा करें. आसान सब्जेक्ट्स को साथ-साथ 1-2 घंटे देते रहें.

  • दूसरे महीने में कोई भी नया टॉपिक न शुरू करें. अपने बनाए हुए शॉर्ट नोट्स से रिवीजन करें और हर चैप्टर के PYQs सॉल्व करें.

  • आखिरी 30 दिनों में हर दूसरे दिन सुबह ठीक उसी समय बैठकर 3 घंटे का पूरा सैंपल पेपर हल करें, जिस समय आपकी असली बोर्ड परीक्षा होनी है. अपनी गलतियों का एनालिसिस करें और फॉर्मूला और डेट्स को बार-बार रिवाइज करें.

यह भी पढ़ें-विज्ञान की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही है 80,000 सालाना की स्कॉलरशिप, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com