INSPIRE Scholarship 2026 : विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने INSPIRE-SHE (INSPIRE Scholarship for Higher Education) के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस साल देश भर के टैलेंटेड स्टूडेंट्स को कुल 12,000 स्कॉलरशिप दी जा रही हैं. योग्य और इच्छुक स्टूडेंट्स इसके ऑफिशियल पोर्टल online-inspire.gov.in पर जाकर 07 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप पैसा?
इस योजना के तहत चुने गए छात्रों को हर साल कुल 80,000 की आर्थिक मदद की जाएगी. बता दें कि इस राशि को दो हिस्सों में बांटा गया है:
मंथली स्कॉलरशिपस्टूडेंट्स को हर महीने 5,000 यानी सालाना 60,000 दिए जाएंगे. इसके अलावा 20,000 का अतिरिक्त समर रिसर्च ग्रांट मिलेगा.
मेंटरशिप की शर्तइस 20,000 के ग्रांट को पाने के लिए स्टूडेंट्स को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त रिसर्च सेंटर में एक एक्टिव रिसर्चर (Active Researcher) की देख-रेख में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान एक रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा करना होगा. प्रोजेक्ट खत्म होने पर मेंटर का सर्टिफिकेट और रिपोर्ट जमा करनी होगी. यह स्कॉलरशिप अधिकतम 5 सालों तक दी जाएगी.
कौन-कौन है आवेदन के योग्य?
आयु सीमाउम्मीदवार की आयु 17 से 22 साल के बीच होनी चाहिए और उन्होंने साल 2025 में अपनी क्लास 12वीं की परीक्षा पास की हो.
कोर्सस्टूडेंट बेसिक और नेचुरल साइंसेज के अंडरग्रेजुएट कोर्स जैसे BSc, BS, रिसर्च के साथ 4-साल BSc, या इंटीग्रेटेड MSc/MS में नॉमिनेटेड होने चाहिए.
मेन सब्जेक्टफिजिक्स (Physics), केमेस्ट्री (Chemistry), मैथ (Mathematics), बायोलॉजी (Biology), बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, एन्वॉयकमेंटल साइंस (Environmental Science), स्टैटिस्टिक्स (Statistics) और अर्थ साइंस (Earth Sciences) शामिल हैं.
योग्यता की तीन कैटेगरीज हैंस्टूडेंट नीचे दी गई तीन कैंटेगरीज में से किसी भी एक के जरिए क्वालीफाई कर सकते हैं:
बोर्ड टॉपरजिन्होंने अपनी क्लास 12वीं में अपने रिलेटेड राज्य या केंद्रीय शिक्षा बोर्ड में टॉप 1% में पोजिशन पाई हो.
एंट्रेंस एग्जाम रैंकJEE Main, JEE Advanced या NEET में टॉप 10,000 रैंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट, जो विज्ञान के इन कोर्सेज की पढ़ाई कर रहे हैं.
राष्ट्रीय प्रतिभा खोजNTSE या जगदीश चंद्र बोस नेशनल साइंस टैलेंट सर्च (JBNSTS) के स्कॉलर और इंटरनेशनल ओलंपियाड के पदक विजेता.
सिलेक्शन प्रोसेसआवेदन की लास्ट डेट के बाद सिलेक्शन प्रोसेस पूरी होने में औसतन कम से कम चार महीने का समय लगता है. सिलेक्टेड सभी कैंडिडेट्स को उनके वेब पोर्टल अकाउंट पर एक प्रोविजनल ऑफर लेटर (Provisional Offer Letter) भेजा जाएगा, जिसे वे लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे. स्कॉलरशिप का बराबर लाभ उठाने के लिए छात्रों को हर साल यूनिवर्सिटी परीक्षा में सैटिफैक्ट्री परफॉर्मेंस करना होगा.
यह भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना में जाने का गोल्डन चांस, IAF ने निकाली AFCAT 1 परीक्षा 2027 की वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं