विज्ञापन

40 डिग्री पारा... इस राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 3 जिलों के स्कूल 21 अप्रैल तक किए बंद

भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित की है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ओडिशा के कम से कम 10 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है. राज्य में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है.

40 डिग्री पारा... इस राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 3 जिलों के स्कूल 21 अप्रैल तक किए बंद
ओडिशा में भीषण गर्मी को देखते हुए तीन जिलों में स्कूल बंद.

ओडिशा में भीषण लू को देखते हुए तीन जिलों में प्रशासन ने 18 से 21 अप्रैल तक सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है. जिन तीनों जिलों में स्कूल बंद रहेंगे उनके नाम बलांगीर, सुबर्णपुर और कालाहांडी है. जिला प्रशासनों ने अलग-अलग अधिसूचना जारी कर स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद करने की जानकारी दी और कहा मौजूदा गर्म और उमस भरी स्थिति का देखते हुए यह निर्देश दिया गया है. कालाहांडी के कलेक्टर सचिन पवार ने अधिसूचना जारी कर कहा, “जिले के लिए भारत मौसम विभाग के 'रेड अलर्ट' और मौजूदा लू की स्थिति को देखते हुए तथा छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 18 से 21 अप्रैल तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.” अधिकारियों ने बताया कि कक्षा पांच और आठ की पूरक परीक्षाएं सुबह सात से नौ बजे के बीच आयोजित की जाएंगी.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ओडिशा के कम से कम 10 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. इतनी गर्मी में बच्चों का स्कूल जाना उनके सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए ये फैसला लिया गया है.

छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियां हुईं शुरू

ओडिशा की तरह ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है. राज्य में भीषण गर्मी के बीच बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि पहले एक मई से 15 जून तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heat Wave Odisha, School Closed Odisha, Heat Wave Odisha School Closed, Garmiyo Ki Chutti 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com