Google Internship 2025: दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में से एक नाम गूगल (Google) का भी है. इसलिए हर किसी की इच्छा गूगल में नौकरी करने की होती है. अगर आप भी गूगल में किसी तरह का करियर तलाश रहे हैं तो या फिर इंटर्नशिप करना चाहते हैं आपको बता दें कि गूगल छात्रों के लिए इंटर्नशिप 2024 लेकर आया है. गूगल ने कंप्यूटर साइंस या संबंधित क्षेत्र में बैचलर, मास्टर डिग्री या ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के अंतिम वर्ष में छात्रों के लिए विंटर इंटर्नशिप निकाला है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गूगल इंटर्नशिप 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट google.com/about/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. गूगल विंटर इंटर्नशिप जनवरी 2025 में शुरू करेगा जो 22-24 सप्ताह यानी लगभग 6 महीने के लिए होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Google Internship 2025: जरूरी योग्यता
उम्मीदवार को वर्तमान में एसोसिएट, बैचलर या मास्टर डिग्री प्रोग्राम में नामांकित होना चाहिए, या सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या किसी अन्य तकनीकी क्षेत्र से संबंधित पोस्ट-सेकेंडरी या ट्रेनिंग अनुभव का होना जरूरी है. उम्मीदवार को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में अनुभव होना चाहिए. कोडिंग में अनुभव होने के साथ एक या एक से अधिक जावा, जावास्क्रिप्ट, C, C++,पायथन या संबंधित लैंग्वेज में अनुभव हो.
Unix/Linux एनवायरनमेंट, इंफॉर्मेशन रीट्राइवल, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, नेटवर्किंग, डेवलपिंग लार्ज सॉफ्टवेयर सिस्टम, सिक्योरिटी सिस्टम, सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब एप्लिकेशन डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट या मशीन लर्निंग में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी.
UGC NET Result 2024: एनटीए यूजीसी नेट स्कोरकार्ड फाइनल आंसर-की के साथ करेगा जारी, लेटेस्ट अपडेट
Google Internship 2025: क्या होंगी जिम्मेदारियां
उम्मीदवार दोहराए जाने वाले कार्यों को स्वचालित करने, दक्षता और वर्कफ़्लो में सुधार करने के लिए स्क्रिप्ट विकसित और बनाए रखने का काम करेंगे. उम्मीदवार समस्या-समाधान के लिए सबसे प्रभावी समाधानों की पहचान करने के लिए डेटा का विश्लेषण और परिणामों का मूल्यांकन करने का काम करेंगे. उम्मीदवार चुनौतियों का समाधान करने के लिए कंप्यूटर साइंस के सिद्धांतों और ज्ञान को लागू करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं