GATE COAP 2026 : IIT Roorkee ने Common Offer Acceptance Portal (COAP) 2026 का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. यह पोर्टल उन हजारों छात्रों के लिए एक सेतु का काम करता है, जो इंजीनियरिंग में मास्टर्स (M.Tech) करना चाहते हैं. आइए जानते हैं इस साल की Importanar Dates और एडमिशन की प्रोसेस.
GATE COAP 2026: कब से शुरू होंगे एडमिशन राउंड?
शेड्यूल के अनुसार, COAP 2026 के लिए मुख्य राउंड्स की शुरुआत 11 मई, 2026 से होने जा रही है. पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार विभिन्न संस्थानों द्वारा दिए गए ऑफर्स को देख सकेंगे और अपनी पसंद के अनुसार निर्णय ले सकेंगे.
GATE COAP 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
COAP केवल 2026 के उम्मीदवारों के लिए ही नहीं है. अगर आपने 2024 या 2025 में भी GATE क्वालीफाई किया है और आपके पास वैलिड स्कोरकार्ड है, तो आप भी इस साल की काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने के योग्य हैं. उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट coap2026.iitr.ac.in पर जाकर करना होगा.
GATE COAP 2026: COAP कैसे काम करता है?
COAP कोई एडमिशन पोर्टल नहीं है, बल्कि यह एक 'ऑफर मैनेजमेंट' प्लेटफॉर्म है. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं-
इंस्टीट्यूट्स ऑफर अपलोड करेंगेसभी 26 सहभागी संस्थान (जैसे IIT Bombay, Delhi, Madras) अपने ऑफर इसी पोर्टल पर डालेंगे.
छात्रों के पास होंगे 3 ऑप्श्नस
Accept and Freeze
अगर आपको अपनी पसंद की सीट मिल गई है, तो इसे सेलेक्ट करके सीट लॉक कर दीजिए.
Retain and Wait
अगर आपको सीट पसंद है लेकिन आप अगले राउंड में बेहतर कॉलेज की उम्मीद कर रहे हैं.
Reject and Wait
अगर आपको मिला हुआ ऑफर पसंद नहीं है और आप अगले राउंड में जाना चाहते हैं.
PSU में नौकरी का भी मौका
सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL) जैसी दिग्गज PSU भी इस पोर्टल का इस्तेमाल अपनी M.Tech सीटों को भरने के लिए करती है. यानी एक ही जगह से आपके लिए पढ़ाई और करियर दोनों के रास्ते खुलते हैं.
सहभागी संस्थानों की सूची
इस प्रोसेस में कुल 26 संस्थान शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से IISc Bengaluru, IIT Bombay, IIT Delhi, IIT Kanpur, IIT Kharagpur, IIT Roorkee, IIT Madras और नए IITs जैसे भिलाई, जम्मू और धारवाड़ शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं