विज्ञापन

फर्जी यूनिवर्सिटी में ले लिया है एडमिशन तो क्या करें? जानें फीस कैसे होगी रिफंड

Fake University kaise pehchane : अगर आपने फर्जी या गैर-मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया है, तो परेशान न हों. UGC के नियमों के मुताबिक तय समय में एडमिशन कैंसिल कराने पर फीस रिफंड मिल सकता है. जानिए इसकी पूरी प्रोसेस और फीस रिफंड पाने का तरीका.

फर्जी यूनिवर्सिटी में ले लिया है एडमिशन तो क्या करें? जानें फीस कैसे होगी रिफंड
अगर मामला साफ तौर पर धोखाधड़ी का लगे, जैसे फर्जी मान्यता दिखाकर एडमिशन लिया गया हो, तो अपने नजदीकी थाने में FIR दर्ज कराएं.

Fake University Admission Refund Process: आजकल फर्जी यूनिवर्सिटीज की बाढ़ सी आ गई है. कई स्टूडेंट्स इनके चक्कर में फंसकर अपना टाइम, पैसा और करियर तीनों गंवा देते हैं. कई बार इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने के बाद इनकी सच्चाई पता चलती है, ऐसे में समझ नहीं आता है कि क्या करें, अपनी फीस वापस कैसे पाएं. गलती से अगर आपने या आपके किसी जानने वाले ने किसी फर्जी या गैर-मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आप सही समय पर सही स्टेप ले लेते हैं, तो फीस रिफंड हो जाएगी. जानिए फर्जी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया तो क्या करें और कैसे फीस रिफंड ले सकते हैं.

फर्जी यूनिवर्सिटी में रिफंड का नियम क्या है

देश में कॉलेज और यूनिवर्सिटी से जुड़ी गाइडलाइन UGC (University Grants Commission) तय करता है. यूजीसी ने साफ कहा है कि तय समय के अंदर एडमिशन कैंसिल कराने पर छात्रों की फीस वापस की जानी चाहिए. यूजीसी की फीस रिफंड पॉलिसी (2018) के मुताबिक, अगर छात्र जल्दी अपना एडमिशन कैंसिल करता है, तो पूरी फीस वापस की जानी चाहिए. अगर कोई कॉलेज-यूनिवर्सिटी नियम न मानें, तो उन पर सख्त एक्शन लिया जाता है.

अब तक कितने छात्रों को मिला पैसा

रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा समय में देशभर में करीब 2,000 छात्रों के 20 करोड़ रुपये से ज्यादा फंसे हुए हैं. हर छात्र का औसतन करीब 1 लाख रुपये अटका पड़ा है. UGC पहले भी 2021 से 2024 के बीच 5,000 से ज्यादा छात्रों के 30 करोड़ रुपये वापस करा चुका है.

फर्जी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया है तो क्या करें

1. सबसे पहले कॉलेज के प्रिंसिपल या रजिस्ट्रार को लिखित में एडमिशन कैंसिल करने के लिए आवेदन दें. उसमें साफ लिखें कि आप एडमिशन रद्द कर रहे हैं और फीस वापस चाहते हैं. उसकी रिसीव कॉपी भी अपने पास रखें.

2. एडमिशन की रसीद, फीस भुगतान की स्लिप, बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल, प्रोस्पेक्टस जैसे सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी और डिजिटल कॉपी अपने पास रखें. यही आपके सबसे बड़े सबूत हैं.

3. अगर कॉलेज पैसा नहीं लौटा रहा है, तो सीधे UGC के समाधान पोर्टल पर शिकायत करें. ऑफिशियल वेबसाइट samadhaan.ugc.ac.in पर जाकर शिकायत कर सकते हैं. शिकायत में सभी दस्तावेज अपलोड करें और साफ लिखें कि कॉलेज रिफंड नहीं दे रहा.

4. अगर मामला साफ तौर पर धोखाधड़ी का लगे, जैसे फर्जी मान्यता दिखाकर एडमिशन लिया गया हो, तो अपने नजदीकी थाने में FIR दर्ज कराएं.

कॉलेज पर क्या एक्शन हो सकता है

UGC ने साफ चेतावनी दी है कि नियम नहीं मानने वाले संस्थानों की मान्यता रद्द की जा सकती है, नई एडमिशन पर रोक लग सकती है और सरकारी फंडिंग बंद की जा सकती है. इसलिए कॉलेज की मनमानी नहीं चल सकती है.

यह भी पढ़ें- लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो गया बैंक खाता, दिल्ली पुलिस की रडार पर आया SBI का पूर्व सर्विस प्रोवाइडर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com