विज्ञापन

DU UG Admission 2026: अपग्रेड राउंड का रिजल्ट आया, जानें कौन-सी सीट मिली और आगे क्या करना है

उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन कर अपनी अपग्रेडेड सीट की जानकारी देख सकते हैं. चयनित छात्रों को 4 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी.

DU UG Admission 2026: अपग्रेड राउंड का रिजल्ट आया, जानें कौन-सी सीट मिली और आगे क्या करना है
DU UG एडमिशन 2026: अपग्रेड राउंड के लिए जरूरी तारीखें यहां जा लीजिए.

DU Upgrade Round Result : दिल्ली यूनिवर्सिटी ने DU UG एडमिशन 2026 के अपग्रेड राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स अपग्रेड राउंड में शामिल हुए थे, वे अब DU के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर अपनी अलॉट की गई सीटें देख सकते हैं. जिन स्टूडेंट्स को अपग्रेड की हुई सीट मिली है, उन्हें एडमिशन की प्रोसेस पूरी करनी होगी. ऐसे में आइए जानते हैं सीट अलॉटमेंट देखने का तरीका, एडमिशन फीस जमा करने की लास्ट डेट और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी जरूरी तारीखें.

फीस जमा करने की लास्ट डेट

फीस जमा करने की लास्ट डेट 4 अगस्त, 2026 को रात 11:59 बजे तक है. बता दें कि DU कॉलेज 3 अगस्त, 2026 को शाम 4:59 बजे तक एप्लीकेशन को वेरिफाई और अप्रूव करेंगे.

DU UG Admission 2026: अपग्रेड राउंड की Importand Dates

  1. कॉलेज द्वारा एप्लीकेशन का वेरिफिकेशन और अप्रूवल: 3 अगस्त, 2026 (शाम 4:59 बजे)
  2. अपग्रेड राउंड के लिए एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 4 अगस्त, 2026 (रात 11:59 बजे)
  3. मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो: 3 अगस्त से 5 अगस्त, 2026 तक
  4. तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट नतीजा: 8 अगस्त, 2026
  5. CW और ECA राउंड 1 अलॉटमेंट: 9 अगस्त, 2026
  6. वार्ड कोटा राउंड 2 अलॉटमेंट: 10 अगस्त, 2026

DU UG अपग्रेड राउंड सीट अलॉटमेंट का नतीजा 2026 कैसे देखें?

  • ऑफिशियल DU CSAS UG एडमिशन पोर्टल ugadmission.uod.ac.in पर जाएं.
  • अब आप "CSAS (UG) Upgraded Round" लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद CUET UG एप्लीकेशन नंबर या रजिस्टर्ड ईमेल ID और पासवर्ड डालिए.
  • अब सीट अलॉटमेंट लिस्ट खुल जाएगी, इसमें आप अलॉट सीट देख सकते हैं.
  • अब आप अलॉट किए गए कॉलेज, प्रोग्राम और एडमिशन स्टेटस को ध्यान से पढ़ लीजिए.
  • अब आप अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लीजिए.

1,000 रुपये नॉन-रिफंडेबल फीस

दिल्ली यूनिवर्सिटी 3 अगस्त से 5 अगस्त, 2026 तक DU CSAS UG 2026 के लिए मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो भी खोलेगी. इससे एलिजिबल कैंडिडेट्स गलतियां सुधार सकेंगे और एडमिशन प्रोसेस में शामिल हो सकेंगे. जिन उम्मीदवारों ने फेज I और फेज II के दौरान रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, वे मिड-एंट्री विंडो के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. उन्हें 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी.

जिन स्टूडेंट्स ने फेज I का रजिस्ट्रेशन तो पूरा कर लिया था, लेकिन प्रोग्राम और कॉलेज की प्राथमिकताएं नहीं भर पाए थे, वे भी इस दौरान बाकी बचे हुए स्टेप्स पूरे कर सकते हैं.

CLAT 2027 Registration 3 अगस्त से शुरू, फॉर्म भरने से पहले चेक कर लें डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com