विज्ञापन

CLAT 2027 Registration 3 अगस्त से शुरू, फॉर्म भरने से पहले चेक कर लें डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट

CLAT Documents Required : लॉ कोर्स में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, पहचान पत्र समेत 6 जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए.

CLAT 2027 Registration 3 अगस्त से शुरू, फॉर्म भरने से पहले चेक कर लें डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट
जो उम्मीदवार एग्ज़ाम में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए.

CLAT Eligibility Criteria : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) का कंसोर्टियम 3 अगस्त से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करेगा. ऐसे में योग्य उम्मीदवार CLAT की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि क्लैट (CLAT) देश के सबसे प्रतिष्ठित लॉ एंट्रेंस एग्जाम में से एक है. यह हर साल पांच साल के इंटीग्रेटेड LLB कोर्स और LLM प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. NLUs के अलावा, कई प्राइवेट लॉ यूनिवर्सिटीज और इंस्टीट्यूट भी एडमिशन के लिए CLAT स्कोर को वरियता देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं क्लैट एंट्रेंस एग्जाम की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और इसमें लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एडमिशन प्रोसेस.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. सबसे पहले CLAT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. अब आप CLAT 2027 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद आप अपनी ईमेल ID और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके एक अकाउंट बनाएं.
  4. अब आप लॉग इन करके अपनी पर्सनल, एकेडमिक और कम्युनिकेशन से जुड़ी जानकारी भरिए.
  5. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तय फॉर्मैट में अपलोड करिए.
  6. अब एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें.
  7. अंत में आप एप्लीकेशन सबमिट करिए और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लीजिए.

क्या लगेंगें डॉक्यूमेंट्स

जो उम्मीदवार एग्जाम में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए. इनमें एकेडमिक सर्टिफिकेट, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ शामिल हैं.

इस बात का रखें ध्यान

एप्लिकेंट को फॉर्म जमा करने से पहले ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में बताई गई एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, रिजर्वेशन के नियम, फीस की जानकारी और अन्य गाइडलाइन ध्यान से पढ़ने चाहिए.

क्या होगी एडमिशन प्रोसेस

इसमें शामिल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम में उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस और उसके बाद कंसोर्टियम द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रोसेस के आधार पर होगा. सीटें उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी और काउंसलिंग के दौरान दी गई पसंद के आधार पर अलॉट की जाएंगी.

लॉ स्टूडेंट्स के लिए क्यों जरूरी है ये एग्जाम

क्योंकि NLU सिस्टम के बाहर की कई यूनिवर्सिटीज भी CLAT स्कोर स्वीकार करती हैं, इसलिए यह एग्जाम छात्रों को पूरे देश में एडमिशन के कई मौके देता है.

यह भी पढ़ें- UGC का बड़ा निर्देश: स्कॉलरशिप आवेदन में देरी नहीं चलेगी, कॉलेजों को 15 दिन में करनी होगी जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com