Delhi Sarvodaya Vidyalaya Admission: दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय के नर्सरी/KG/क्लास 1 के एडमिशन आज यानी 2 मार्च से शुरू हो रहे हैं. जो कि 16 मार्च तक चलेंगे. जो भी माता- पिता अपने बच्चों का दाखिला करवाना चाहते हैं, वो 16 मार्च तक स्कूल में एप्लीकेशन फॉर्म जमा करवा दें. दाखिले का एप्लीकेशन फॉर्म स्कूल के फ्रंट ऑफिस से हासिल किया जा सकता है. सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच या दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के एप्लीकेशन फॉर्म लिया जा सकता है. ये एकदम फ्री होगा. एप्लीकेशन भरने में माता-पिता की मदद के लिए टीचर असिस्टेंस डेस्क मौजूद रहेंगे.
शिक्षा निदेशालय ने एडमिशन के नियमों की पूरी जानकारी दी है. एडमिशन के नियमों के अनुसार दाखिले के लिए वो बच्चे आवेदन कर सकते हैं जो कि दिल्ली के रहने वाले होंगे. जो बच्चे स्कूल के 1 किलोमीटर के अंदर रहते हैं, उन्हें स्कूल में पहले उपलब्ध स्लॉट में रखा जाएगा.
किसी स्कूल में कितनी सीटें खाली है इसकी लिस्ट स्कूलों के बाहर लगाई जाएगी. ताकि माता-पिता को पता चल सके कि कितने बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कितनी होनी चाहिए बच्चों का उम्र
- नर्सरी दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 3 से 4 साल के बीच होनी चाहिए.
- KG के लिए 4 से 5 साल के बीच होनी चाहिए.
- क्लास 1 के लिए बच्चे की आयु 5 से 6 साल के बीच होनी चाहिए.
- प्रिंसिपल कुछ खास हालात को देखते हुए अधिकतम उम्र सीमा में 30 दिन का एक्सटेंशन दे सकते हैं.
लॉटरी से होगा बच्चों का चयन
लॉटरी 20 मार्च को रैंडम तरीके से की जाएगी. सुबह की शिफ्ट की लॉटरी सुबह 11 बजे और शाम की शिफ्ट की लॉटरी दोपहर 3 बजे होगी. लॉटरी प्रोसेस देखने के लिए पेरेंट्स और एक तय स्कूल मैनेजमेंट कमिटी के मेंबर मौजूद रहेंगे. चुने गए स्टूडेंट के नाम 23 मार्च को जारी किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं