Delhi EWS Result 2026 OUT : दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने आज, 6 अप्रैल 2026 को एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (DG) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) की कैटेगरी का पहला कम्प्यूटरीकृत ड्रा (Lottery Result) जारी कर दिया है. दिल्ली के निजी स्कूलों में एंट्री-लेवल कक्षाओं (नर्सरी, केजी और कक्षा 1) में दाखिले का इंतजार कर रहे हजारों अभिभावकों के लिए यह बड़ी खबर है.
शिक्षा निदेशालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कम्प्यूटरीकृत ड्रा की प्रोसेस आज सुबह 10:00 बजे सफलतापूर्वक पूरी की गई. जिन उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है. इस संदेश में आवंटित स्कूल और आगे की सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी.
Delhi EWS Result 2026 OUT : एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सफल उम्मीदवारों को आवंटित स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा. सत्यापन (Verification) के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
जन्म प्रमाण पत्र- बच्चे की डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट.
निवास प्रमाण पत्र- राशन कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल.
आय प्रमाण पत्र- EWS कैटेगरी के आवेदकों के लिए अनिवार्य.
जाति प्रमाण पत्र- DG कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए.
दिव्यांगता प्रमाण पत्र- CWSN कैटेगरी के आवेदकों के लिए.
Delhi EWS Result 2026 OUT : ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
- अभिभावक इन सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपने बच्चे का अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'EWS/DG Admission and EWS/Freeship Result 2026-27' के लिंक पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें- Maharashtra RTE Lottery Result 2026: पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं