विज्ञापन

Delhi DoE Result 2026 OUT: कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी, edudel.nic.in लिंक से तुरंत करें चेक

How to check Delhi 9th 11th result : दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. edudel.nic.in पर स्टूडेंट आईडी के जरिए तुरंत अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करें.

Delhi DoE Result 2026 OUT: कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी, edudel.nic.in लिंक से तुरंत करें चेक
अब छात्र अपनी Student ID की मदद से अपनी मार्कशीट तुरंत देख सकते हैं.

Delhi DoE Result 2026 OUT : दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. शिक्षा निदेशालय (DoE) ने एकेडेमिक सेशन 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के फाइनल एग्जाम के रिजल्ट आज, 30 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं. सुबह से ही छात्र और अभिभावक वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे थे और अब पोर्टल पर रिजल्ट का लिंक लाइव हो चुका है. इससे पहले निदेशालय कक्षा 3 से 8वीं तक के नतीजे पहले ही घोषित कर चुका है. अब छात्र अपनी Student ID की मदद से अपनी मार्कशीट तुरंत देख सकते हैं.

वेबसाइट हो सकती है स्लो, ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर लोडिंग की समस्या आ सकती है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें और पेज को रिफ्रेश करते रहें. अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  1. ऑफिशियल वेबसाइट: सबसे पहले edudel.nic.in पर जाएं.
  2. रिजल्ट सेक्शन: होमपेज पर 'Exam/Re-Exam Result 2025-26' के लिंक पर क्लिक करें.
  3. डिटेल्स दर्ज करें: अपनी Student ID, क्लास, सेक्शन और डेट ऑफ बर्थ (DOB) भरें.
  4. विजुअल कोड: स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को सही-सही भरें.
  5. सबमिट: 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा.

इस बात का रखें ध्यान

रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में अपने नंबर और बाकी डीटेल को अच्छी तरह से देख लें. कोई भी गलती मिलने पर तुरंत अपने स्कूल को इसकी सूचना दें. 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi DoE Result 2026, Class 9 Result 2026, Class 11 Result 2026 Out, Edudel.nic.in Result, Delhi School Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com