CUET PG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के नतीजे जारी करने वाली है. रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को तैयार रखें. रिजल्ट जारी होने के बाद, विश्वविद्यालय CUET PG 2026 स्कोर और अपने-अपने पात्रता मानदंडों के आधार पर काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेंगे. कुल 198 विश्वविद्यालय जिनमें केंद्रीय, राज्य, सरकारी, डीम्ड और निजी संस्थान शामिल हैं, उनमें दाखिले के लिए CUET PG स्कोर ही देखा जाता है.
याद रखें की उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से ही मिलेगा. आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे. CUET PG 2026 का रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकता है, आइए जानते हैं.
CUET PG 2026 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें
- CUET PG 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
- रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर "CUET PG Result 2026" रिजल्ट का लिंक दिखेगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
- "Submit" लिखा हुआ दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें.
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
कहां जारी होगा काउंसलिंग का शेड्यूल
यूनिवर्सिटी अपनी काउंसलिंग का शेड्यूल और एडमिशन की सारी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूनिवर्सिटी के पोर्टल्स को लगातार चेक करते रहें, जिसमें दाखिला लेना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं