रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
CUET PG Result 2026 Live Updates: लाखों छात्रों का इंतजार बस खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 24 अप्रैल 2026 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट-ग्रेजुएट (CUET PG) के परिणाम घोषित करने जा रही है. अगर आपने भी इस साल देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में मास्टर्स डिग्री के लिए परीक्षा दी है, तो अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें.
कहां और कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें.
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर 'CUET PG Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
स्कोरकार्ड में क्या-क्या चेक करें?
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद इन डिटेल्स को ध्यान से देख लें:
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा का विषय (Subject Code)
- प्राप्त अंक (Marks Obtained)
- पर्सेंटाइल स्कोर
- क्वालिफाइंग स्टेटस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं