विज्ञापन

CUET परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत, 7 मई तक खुल गई एग्जाम सेंटर बदलने की विंडो

CUET UG 2026 Re-Allocation Window : यह सुविधा केवल उन्हीं कैंडिडेट्स के लिए है जिन्हें उनकी पसंद का परीक्षा शहर नहीं मिला है. वे परीक्षा राज्य, शहर, तारीख और शिफ्ट में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन यह उपलब्ध स्लॉट और सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन पर निर्भर करेगा.

CUET परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत, 7 मई तक खुल गई एग्जाम सेंटर बदलने की विंडो
CUET परीक्षा के लिए सेंटर बदलने का मौका

CUET UG 2026 Re-Allocation Window : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 के कैंडिडेट्स को बड़ी राहत देते हुए एग्जाम सेंटर बदलने (Reallocation) की विंडो खोल दी है. यह सुविधा उन कैंडिडेट्स के लिए है, जिन्हें उनकी पसंद के शहर के बजाय किसी दूसरे शहर में एग्जाम सेंटर अलॉट किया गया है. अब योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जारी अपने परीक्षा राज्य, शहर, तारीख या शिफ्ट में बदलाव की रिक्वेस्ट कर सकते हैं. NTA ने साफ किया है कि यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी.

आखिरी तारीख और परीक्षा कार्यक्रम

यह रिअलॉटमेंट विंडो 7 मई 2026 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी. इसके बाद किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा. CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर ही जरूरी बदलाव कर लें.

एग्जाम सेंटर बदलने का प्रोसेस

कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स के जरिए रिअलॉटमेंट के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं - 

स्टेप 1 : ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2 : “Selection of Revised Exam State/City/Date/Shift” लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3 : अपने एप्लीकेशन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें. 

स्टेप 4 : उपलब्ध ऑप्शंस में से पसंदीदा शहर, तारीख या शिफ्ट चुनें

स्टेप 5: सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें

स्टेप 6 : फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रखें

रिअलॉटमेंट विंडो से जुड़ी जरूरी जानकारी

NTA के अनुसार, यह सुविधा केवल उन्हीं कैंडिडेट्स के लिए है जिन्हें उनकी पसंद का परीक्षा शहर नहीं मिला है. वे परीक्षा राज्य, शहर, तारीख और शिफ्ट में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन यह उपलब्ध स्लॉट और सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन पर निर्भर करेगा. यह प्रोसेस “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर लागू होगा. CUET UG 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी. जिन उम्मीदवारों को अपने अलॉटेड एग्जाम सेंटर से कोई समस्या नहीं है, उन्हें बदलाव करने की जरूरत नहीं है.

एडमिट कार्ड 

जिन कैंडिडेट्स की रिक्वेस्ट स्वीकार की जाएगी, उन्हें बाद में अपडेटेड एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. वहीं, जो उम्मीदवार तय समय में आवेदन नहीं करेंगे, उन्हें पहले से अलॉटेड शहर, तारीख और शिफ्ट के अनुसार ही परीक्षा देनी होगी. NTA ने साफ किया है कि बदलाव केवल तय समय सीमा के भीतर ही मान्य होंगे.

दिल्ली के छात्रों को मिले जोधपुर और बरेली जैसे एग्जाम सेंटर, CUET परीक्षा को लेकर हजारों छात्र परेशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CUET UG 2026, CUET UG 2026 Centre Re-Allocation Window, CUET UG 2026 Exam Date, CUET UG 2026 Centre Re-Allocation Window Open, CUET UG Admit Card 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com