CBSE Class 10th, 12th Supplementary Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की आज, 17 जून अंतिम तारीख है. जिन छात्रों की इस साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 में कंपार्टमेंट आई हैं या छात्र किसी विषय में अंक सुधार करना चाहते हैं वे सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. सीबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन एलओसी जमा करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. विलंब शुल्क के साथ 19 जून 2025 तक एलओसी जमा कर सकते हैं.
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए केवल वे छात्र ही पात्र हैं जिनका रिजल्ट कक्षा 10वीं या 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में कम्पार्टमेंट के रूप में दिखाए गए हैं. इन छात्रों LOC जमा करने के लिए अपने स्कूल जाना होगा. ऐसे छात्रों का समय पर पंजीकरण करने के लिए स्कूल जिम्मेदार हैं. केवल वे छात्र जिनके नाम LOC के माध्यम से जमा किए गए हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए एलओसी कैसे जमा करें?
स्कूलों को पोर्टल में लॉग इन करने और एलओसी जमा करने के लिए यूजर आईडी और असाइन किए गए पासवर्ड के रूप में अपने सीबीएसई संबद्धता नंबर का उपयोग करना होगा.
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए एलओसी शुल्क
सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 300 रुपये प्रति विषय के साथ 17 जून तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं विलंब शुल्क 2000 रुपये के साथ छात्र 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं. दृष्टिबाधित छात्रों को परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करना है.
NEET UG Result 2025: इस साल नीट रिजल्ट में रहा ओबीसी छात्रों का दबदबा, 5 लाख से अधिक पास
सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 2025
सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई को होंगी. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं सभी विषयों के लिए एक ही दिन होगी. सीबीएसई ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की डेटशीट जारी नहीं है, उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही विस्तृत डेटशीट जारी करेगी. सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024-25 शैक्षणिक सत्र के सिलेबस के अनुरूप होगी, जो cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है. सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जुलाई की शुरुआत में जारी किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं