देर आकर भी दुरुस्त नहीं आए... CBSE के लिए ये बात फिलहाल एकदम सटीक बैठती दिख रही है. बोर्ड का री-इवैल्यूएशन पोर्टल 29 मई को एक्टिव होना था, लेकिन कई तरह की दिक्कतों के चलते इसे 1 जून को एक्टिव करने की बात कही गई. हालांकि इस दिन भी बोर्ड का पोर्टल एक्टिव नहीं हो पाया और करीब 24 घंटे बाद 2 जून की सुबह पोर्टल को एक्टिव किया गया. अब पोर्टल एक्टिव होने के तुरंत बाद फिर से कुछ दिक्कतों की बात सामने आई, जिसमें बताया गया कि पोर्टल पर कुछ छात्रों को थोड़ी परेशानी आई.
टेक्निकल ग्लिच की बात
सीबीएसई का पोर्टल एक्टिव होने के बाद अब भी कुछ छात्र साइट नहीं खुलने या लॉगइन नहीं होने की शिकायत कर रहे हैं. कॉमर्स की छात्रा सानवी शर्मा की मां ने NDTV से कहा कि सुबह से 10-12 बार साइट लॉगिन करने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन Captcha fill करने के बाद चला जाता और Failed दिखता है.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन पोर्टल 2 जून को शुरू हो गया है और ये बिल्कुल ठीक तरह से काम कर रहा है. कुछ छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कतें आई जरूर हैं, लेकिन उन्हें तुरंत ठीक किया जा रहा है. ज्यादातर छात्र बिना परेशानी के पोर्टल को एक्सेस कर पा रहे हैं.
The CBSE re-evaluation portal, which went live on June 2, is functioning normally and operating smoothly. While a few technical issues have been reported, they are being addressed promptly. A large number of students are successfully using the portal without any difficulty:…
— ANI (@ANI) June 2, 2026
CBSE ने दिया ये जवाब
CBSE की तरफ से सुबह करीब 4 बजे पोर्टल को एक्टिव किया गया, कुछ घंटे बाद पोर्टल पूरी तरह से ठीक हो गया और लाखों छात्र अब अपना री-इवैल्यूएशन प्रोसेस करवा रहे हैं. सीबीएसई की तरफ से बताया गया है कि सुबह करीब 7 बजे के बाद से पोर्टल पर किसी भी तरह का एरर नहीं दिखा. अब तक करीब 1100 से ज्यादा ट्रांजेक्शन हो चुकी हैं और छात्र स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस से अपनी कॉपियों की जांच करवा रहे हैं.
Important Update
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 2, 2026
CBSE has issued a Press Release regarding Verification of Issues Observed in Scanned Copies of Answer Books and Re-evaluation of Answers for Class XII students.https://t.co/lSsaayd9an@EduMinOfIndia @PTI_News @PIB_India @PIB_Edu @AkashvaniAIR @airnewsalerts…
एक्सपर्ट्स की निगरानी में पोर्टल
छात्रों की तमाम शिकायतों और फजीहत के बाद सीबीएसई के इस पोर्टल को अब आईआईटी कानपुर और मद्रास के डायरेक्टर खुद देख रहे हैं. इसके अलावा पेमेंट गेटवे के लिए सीबीएसई के साथ चार बैंक मिलकर काम कर रहे हैं. इसमें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक और केनरा बैंक शामिल हैं.
सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ बोर्ड
छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन पोर्टल खुलने के बाद से ही CBSE लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है. छात्रों के लिए एक के बाद एक कई पोस्ट किए जा रहे हैं. पोर्टल एक्टिव होने की जानकारी के साथ बोर्ड ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बताया गया कि कैसे छात्र अपनी कॉपियों की री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें पेमेंट से लेकर लॉगइन तक की पूरी जानकारी दी गई है.
Dearest Students,
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 1, 2026
The verification and re-evaluation portal is now LIVE !
Please watch the video carefully for step-by-step instructions on how to apply for Verification of Marks and re-evaluation.
Portal Link: https://t.co/ILQvluZJ7W@EduMinOfIndia @PTI_News @PIB_India… pic.twitter.com/Ydc2wmGEol
CBSE विवाद में COEMPT को ठेका देने पर मांगी रिपोर्ट, हो सकती है कार्रवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं