विज्ञापन

CBSE 12 Result 2026: री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया आज से होगी शुरू, छात्र करा सकेंगे आंसर शीट की जांच

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं कक्षा के जो छात्र री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के तहत अपनी कॉपियों की जांच करवाना चाहते हैं, वो आज से आवेदन कर सकते हैं. सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट cbse.gov.in या cbseit.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

CBSE 12 Result 2026: री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया आज से होगी शुरू, छात्र करा सकेंगे आंसर शीट की जांच
1 जून से शुरू होगी CBSE री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा की री-इवैल्यूएशन और अंक सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है. पहले 12वीं कक्षा की री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया 29 मई से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण ये समय पर शुरू नहीं हो सकी. 1 जून से इसे नए सिरे से शुरू किया गया है. जो छात्र अंक का सत्यापन करवाना चाहते हैं उन्हें फीस की तौर पर 100 प्रति विषय देने होंगे. पहले ये राशि 500 रुपये थी जिसे घटाकर अब 100 रुपये कर दिया गया है. वहीं पुनर्मूल्यांकन के लिए 25 रुपये प्रति प्रश्न देने होंगे. पहले ये राशि 100 रुपये थी. सीबीएसई ने साफ किया है कि अगर किसी छात्र के अंक इस प्रक्रिया के दौरान बढ़ते हैं, तो उससे ली गई फीस उसे वापस कर दी जाएगी.

कैसे करें आवेदन

  1. CBSE की 12वीं कक्षा की री-इवैल्यूएशन के तहत छात्रों को सबसे पहले CBSE परीक्षा संगम के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा.
  2. यहां पर Apply for Verification / Re-evaluation लिखा हुआ दिखेगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  3. रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID जैसा जानकारी भरने को कहा जाएगा. ये जानकारी भरकर आप लॉग इन कर सकते हैं.
  4. उस  बाद विषयों (सत्यापन के लिए) या प्रश्न संख्याओं (पुनर्मूल्यांकन के लिए) चयन करें.
  5. आपत्ति दर्ज कराएं.
  6. नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान पूरा करें.

29 मई को क्यों शुरू नहीं हुई थी ये प्रक्रिया?

29 मई को एक्स पर  एक पोस्ट कर सीबीएसई ने लिखा था,  आंसर शीट के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को पारदर्शी और error मुक्त बनाने के लिए,यह निर्णय लिया गया है कि री-इवैल्यूएशन और अंक सत्यापन का पोर्टल अब 1 जून 2026 से शुरू होगा।  इसका उद्देश्य मूल्यांकन के उच्चतम मानकों और प्रोटोकॉल को सुनिश्चित करना है. जिन छात्रों के मन में कोई प्रश्न या शंका हो, वे CBSE टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन- 1800 11 8004 और ईमेल- resultcbse2026@cbseshiksha.in पर संपर्क कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com