विज्ञापन

क्या साउथ एशिया का मतलब पाकिस्तान होता है? ट्रोल करने वालों को CBSE छात्र के भाई का करारा जवाब

CBSE Answer Sheet Exchange: सीबीएसई के छात्र वेदांत ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उसे किसी दूसरे छात्र की स्कैन कॉपी दे दी गई है, इसके बाद कई लोगों ने उसे पाकिस्तानी करार दे दिया था. अब बोर्ड ने खुद उसे सही कॉपी थमाई है और गलती मान ली है.

क्या साउथ एशिया का मतलब पाकिस्तान होता है? ट्रोल करने वालों को CBSE छात्र के भाई का करारा जवाब
CBSE Answer Sheet Exchange: सीबीएसई छात्र ने की थी शिकायत

CBSE Answer Sheet Exchange: CBSE ने जब से 12वीं का रिजल्ट जारी किया है, विवादों का सिलसिला लगातार जारी है. अब कई ऐसे छात्र सामने आ रहे हैं, जिन्हें किसी दूसरे छात्र की स्कैन कॉपी मेल पर भेज दी गई है. आंसर शीट के मिसमैच होने पर जब वेदांत नाम के छात्र ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाई तो पहले कुछ लोगों ने उसे पाकिस्तानी करार दे दिया, वहीं कई घंटे मचे बवाल के बाद सीबीएसई ने अपनी गलती मानी और छात्र को उसकी सही आंसर शीट दे दी गई. अब इस मामले को लेकर वेदांत के भाई सिद्धांत ने सामने आकर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने ट्रोल करने वाले उन लोगों को जवाब दिया है, जो उन्हें पाकिस्तानी बता रहे थे. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल एक दिन पहले वेदांत नाम के छात्र ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया, जिसमें उसने बताया कि कॉपी री-चेकिंग के लिए जब उसने सीबीएसई की वेबसाइट पर स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया तो मेल पर उसे जो कॉपी मिली, उसकी हैंडराइटिंग अलग थी. यानी ये किसी दूसरे छात्र की कॉपी थी, जो उसे दे दी गई. इसके बाद कई लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग सामने आए, जिन्होंने वेदांत को पाकिस्तानी बता दिया. दावा किया गया कि ये एक्स हैंडल पाकिस्तान का है, हालांकि बाद में कई लोगों ने इसका फैक्ट चेक कर दिया और साबित हुआ कि वेदांत CBSE 12वीं के छात्र हैं. 

ट्रोल करने वालों को छात्र के भाई का जवाब

वेदांत के भाई सिद्धांत ने उन लोगों को जवाब दिया, जिन्होंने उनके परिवार को पाकिस्तानी बताकर ट्रोल किया. सिद्धांत ने बताया, वेदांत का जब रिजल्ट आया तो वो फिजिक्स के नंबरों से संतुष्ट नहीं था, मैंने उसे कहा कि वो दोबारा कॉपी चेक करवाए. जब आंसर शीट मंगवाई गई तो उसने बताया कि आंसर शीट उसकी नहीं है, जब हमने मिलाया तो पता चला कि वाकई ये दूसरे छात्र की है. 

सिद्धांत ने आगे बताया, इसके बाद हमने ट्विटर (X) का सहारा लिया और सीबीएसई को मेल भी किया. जब ये ट्वीट वायरल हो गया तो लोग हमें पाकिस्तानी बताने लगे, क्योंकि हमारा अकाउंट साउथ एशिया रीजन में दिखा रहा था. मैंने भी पढ़ा है कि साउथ एशिया रीजन में इंडिया के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और बाकी देश आते हैं. इतनी हैवी ट्रोलिंग हुई, कई बड़े लोगों ने इसे बिना वेरिफाई किए शेयर कर दिया. इस चीज से हमें बहुत बुरा लगा और फिर कई लोग सपोर्ट में आए.

वेदांत के बाद संजना ने भी उठाया था गलत कॉपी मिलने का मुद्दा, अब CBSE ने दिया ये जवाब

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Answer Sheet Exchange, CBSE Answer Sheet Mismatch, South Asia Mean Pakistan, CBSE Student Called Pakistani, CBSE On Screen Marking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com