विज्ञापन

वेदांत के बाद संजना ने भी उठाया था गलत कॉपी मिलने का मुद्दा, अब CBSE ने दिया ये जवाब

CBSE 12th board Chemistry paper mismatch : सीबीएसई (CBSE) के 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद अब एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनसे पेपर चेक को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

वेदांत के बाद संजना ने भी उठाया था गलत कॉपी मिलने का मुद्दा, अब CBSE ने दिया ये जवाब

CBSE 12th board Chemistry paper mismatch : सीबीएसई (CBSE) के 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद अब एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनसे पेपर चेक को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ऑन-स्क्रीन मार्किंग में गड़बड़ी से लेकर ब्लर आंसर-शीट की शिकायतें और अब कॉपियों की अदला-बदली को लेकर छात्र सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर रहे हैं. जिन पर सीबीएसई की ओर से गलती मानी जा रही है. वेदांत श्रीवास्‍तव नाम के छात्र  की कॉपी की अदला-बदली के बाद अब एक और ऐसा मामला सामने आया है. इसमें संंजना नाम की लड़की ने अपने केमिस्‍ट्री पेपर को लेकर सवाल उठाया था, इस पर बोर्ड की ओर से प्रतिक्रिया भी दी गई है. 

क्‍या है संजना का पूरा मामला 

सोशल मीडिया प्‍लेटफाॅर्म एक्‍स पर संजना ने एक पोस्‍ट करके बताया है कि उसने सीबीएसई बोर्ड को केमिस्‍ट्री पेपर के अदला-बदली की शिकायत की थी. जिस पर बोर्ड ने गलती स्‍वीकारते हुए ये मेल किया है, 

दरअसल, संजना जब अपने 12वीं बोर्ड के नंबरों से संतुष्‍ट नहीं थीं तो उन्‍होंने स्‍क्रूटनी के लिए आवेदन किया था. उन्‍हें जब केमिस्‍ट्री पेपर की आंसर शीट मिली तो वह किसी और बच्‍चे की आंसर शीट थी. जिसके लिए संजना ने बाकायदा सीबीएसई को मेल किया. अब सीबीएसई ने अपनी गलती स्‍वीकार की है. 

ऐसा ही था वेदांत का मामला

वेदांत को जब अपने नंबर ठीक नहीं लगे तो उसने स्क्रूटनी के लिए अप्लाई किया था. परिवार को 23 मई को ईमेल के जरिए आंसर-शीट की फोटोकॉपी मिली. जब परिवार ने कॉपी को खोला तो वह आंसर-शीट वेदांत की नहीं थी. किसी और छात्र की कॉपी वेदांत के नाम पर भेज दी गई थी. इस बड़ी लापरवाही के बाद परिवार ने तुरंत CBSE को ईमेल लिखा और बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क साधा था.

 Exclusive: कॉपी मिसमैच पर CBSE ने मान ली अपनी गलती! छात्र वेदांत के परिवार से किया संपर्क

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Wrong Answer Sheet, Cbse 12th Board Result Scam, Sanjana 12th Board Result Scam Row, Vedant Answer Sheet, Vedant 12th Physics Exam Answer Sheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com