विज्ञापन

CBSE Class 12 Result Date : कब आएगा 12वीं का रिजल्ट? बोर्ड ने बताया सटीक समय, छात्र हो जाएं तैयार!

CBSE Board Result Update : 12वीं रिजल्ट कब आएगा बोर्ड ने कन्फर्म कर दिया है. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने पीटीआई से बात करते हुए उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि रिजल्ट में देरी हो सकती है. उन्होंने कहा है कि मई के तीसरे सफ्ताह में रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं.

CBSE Class 12 Result Date : कब आएगा 12वीं का रिजल्ट? बोर्ड ने बताया सटीक समय, छात्र हो जाएं तैयार!
इस साल सीबीएसई ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम को पूरी तरह लागू किया है.

CBSE Result 2026 time : सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों के मन में इस वक्त सिर्फ एक ही सवाल है "रिजल्ट कब आएगा?" सोशल मीडिया पर कॉपियों की जांच में देरी और तकनीकी खराबी की उड़ती अफवाहों के बीच बोर्ड ने अब स्थिति साफ कर दी है. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने पीटीआई से बात करते हुए उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि रिजल्ट में देरी हो सकती है.

तीसरे सप्ताह में रिजल्ट हो सकता है जारी

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि छात्र मई के तीसरे सप्ताह में अपने नतीजों की उम्मीद कर सकते हैं. बोर्ड अपनी तय समय-सीमा (Schedule) के अनुसार ही काम कर रहा है और मूल्यांकन की प्रक्रिया अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है.

डिजिटल चेकिंग से नतीजे होंगे सटीक

इस साल सीबीएसई ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम को पूरी तरह लागू किया है. संयम भारद्वाज ने बताया, "इस बार मूल्यांकन पिछले सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और परफेक्ट तरीके से हो रहा है." डिजिटल सिस्टम होने की वजह से ह्यूमन एरर की गुंजाइश कम हो गई है, जिसका सीधा फायदा छात्रों को उनके स्कोरकार्ड में दिखेगा.

अफवाहों से बचें, तैयारी पर ध्यान दें

बोर्ड ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह गलत बताया है जिनमें सिस्टम में खराबी का दावा किया गया था. इवैल्यूएटर्स (कॉपी चेक करने वाले टीचर्स) भी इस नए सिस्टम से बेहद खुश हैं.

बता दें इस साल करीब 46 लाख छात्र इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट की तारीखों को लेकर किसी भी भ्रामक खबर पर भरोसा न करें. मई का तीसरा हफ्ता आपके साल भर की मेहनत का फल लेकर आने वाला है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Result 2026 Date, Class 12 Result May 3rd Week, CBSE Board Result Update, Sanyam Bhardwaj On CBSE Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com