CBSE 10th Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित करने वाला है. जिसका इंतजार लाखों छात्र व अभिभावक बेसब्री से कर रहे हैं. हर साल परिणाम घोषित होते ही CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर भारी ट्रैफिक के कारण इसकी स्पीड कम हो जाती है या काफी देर तक साइट खुलती नहीं है. ऐसे में ये परीक्षा परिणाम डिजीलॉकर (DigiLocker) पर आसानी से चेक किए जा सकते हैं.
क्या है डिजीलॉकर (DigiLocker)
डिजीलॉकर (DigiLocker), भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा संचालित है. डिजीलॉकर पर आप ना केवल रिजल्ट देख सकते हैं बल्कि यहां डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी स्टोर होता है.
डिजीलॉकर (DigiLocker) से कैसे देखें रिजल्ट
इसके लिए सबसे पहले आपको डिजीलॉकर पर अकाउंट बनाना है-
- digilocker.gov.in पर लॉगइन करें. या अपने स्मार्टफोन में डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करें.
- Sign Up पर क्लिक करें.
- अपना पूरा नाम (आधार कार्ड में जो नाम हो), जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें.
- 6 अंकों का एक Security PIN बनाएं और उसे किसी से शेयर ना करें.
- अब मोबाइल पर OTP आएगा, उसे भरकर अकाउंट वेरिफाई कर दें.
डिजीलॉकर पर अकाउंट बनाने के बाद ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट-
- डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन के जरिए लॉग इन कर लें.
- होम पेज पर Education केटेगरी होगी. उसमें जाकर CBSE के विकल्प को चुनें.
- Class X Marksheet के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
- विवरण सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें - मार्कशीट देखने के बाद उसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं