विज्ञापन

CBSE 10th Board Results 2026: लड़कियां फिर बाजीगर, KV का रहा दबदबा... रिजल्ट की 10 बड़ी बातें

CBSE 10th Board Results 2026: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल पासिंग पर्सेंटेज पिछले साल से थोड़ा ज्यादा रहा है. लड़कियां एक बार फिर लड़कों पर भारी पड़ी हैं.

CBSE 10th Board Results 2026: लड़कियां फिर बाजीगर, KV का रहा दबदबा... रिजल्ट की 10 बड़ी बातें
  • सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जिसमें 93.70 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं
  • इस वर्ष 24.71 लाख छात्रों ने परीक्षा दी जिनमें से 23.16 लाख छात्र पास हुए हैं
  • त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा रीजन का पासिंग प्रतिशत सबसे अधिक 99.79 प्रतिशत रहा है
नई दिल्ली:

CBSE 10th Board Results 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बुधवार को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया. इस साल 93.70% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई परीक्षा में 25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. हर बार की तरह ही इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. इस साल के रिजल्ट की 10 बड़ी बातें क्या रहीं? पढ़िए.

  1. इस साल 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच 10वीं बोर्ड के पहले फेज के एग्जाम हुए थे. ये एग्जाम 8,075 सेंटर में करवाए गए थे.
  2. 10वीं बोर्ड के लिए 24.83 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 24.71 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 23.16 लाख पास हो गए.
  3. इस साल का पासिंग पर्सेंटेज 93.70% रहा. 2025 की तुलना में यह 0.04% ज्यादा रहा. इस बार 1.55 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा पास नहीं कर पाए.
  4. त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा रीजन ने टॉप किया है. यहां का पासिंग पर्सेंटेज 99.79% रहा. इसके बाद चेन्नई में 99.58%, बेंगलुरु में 98.91% और दिल्ली वेस्ट में 97.45% छात्र-छात्रा पास हुए.
  5. पूरे दिल्ली रीजन में इस साल 3.45 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इनमें से 97.38% यानी 3.36 लाख छात्र-छात्र पास हुए हैं.
  6. विदेशी स्कूलों के 30,665 छात्र-छात्राओं ने CBSE की परीक्षा दी थी, जिनमें से 30,389 पास हो गए हैं. इनका पासिंग पर्सेंटेज 99.10% रहा है.
  7. लड़कियों ने फिर बाजी मार ली है. छात्राओं का पासिंग पर्सेंटेज 94.99% रहा है. छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज 92.69% रहा. वहीं, ट्रांसजेंडर छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज 87.50% रहा.
  8. केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने रिजल्ट में बाजी मारी है. केंद्रीय विद्यालय के 99.57% छात्र पास हुए हैं. नवोदय विद्याय दूसरे नंबर पर हैं, जिसका पासिंग पर्सेंटेज 99.42% रहा.
  9. सरकारी स्कूलों में भी पासिंग पर्सेंटेज 91.43% रहा है. वहीं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 91.01% छात्र-छात्रा पास हो गए हैं.
  10. इस साल 2,21,574 छात्र-छात्राओं ने 90% या उससे ज्यादा का स्कोर किया है. वहीं 55,368 छात्र-छात्राओं के 95% या उससे ज्यादा आए हैं.

लेखक के बारे में
img
प्रियंक द्विवेदी
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, CBSE 10th Result, Cbse Result, Cbse 10th Board, CBSE Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com