विज्ञापन

IIM में एडमिशन चाहिए? 8 महीने की स्मार्ट तैयारी से क्रैक करें CAT, एक्सपर्ट ने बताया पूरा प्लान

एक्सपर्ट का मानना है कि चाहे कोई भी दिन हो, आपको हर दिन कम से कम 6 घंटे पढ़ाई करनी ही होगी. त्योहार हो, छुट्टी हो या कोई खास दिन, आपका शेड्यूल नहीं टूटना चाहिए. यही कंसिस्टेंसी आपको दूसरों से आगे बनाती है. ज्यादातर छात्र इसी जगह गलती करते हैं और अपनी तैयारी में पीछे रह जाते हैं.

IIM में एडमिशन चाहिए? 8 महीने की स्मार्ट तैयारी से क्रैक करें CAT, एक्सपर्ट ने बताया पूरा प्लान
इन 8 महीनों में आपको शादी-पार्टी और बाकी चीजों से दूरी बनानी होगी.

How To Get Admission In IIM : अगर आपका सपना IIM से पढ़ाई करने का है और आप CAT की तैयारी कर रहे हैं, तो अब आपके पास ज्यादा समय नहीं बचा है. करीब 8 महीने में आपको अपनी पूरी रणनीति को मजबूत करना होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है. रांची के CAT एक्सपर्ट आदित्य के मुताबिक, जो छात्र इन 8 महीनों में लगातार मेहनत करते हैं, वो आसानी से एग्जाम क्रैक कर सकते हैं. सबसे जरूरी चीज है कंसिस्टेंसी और सही प्लानिंग, क्योंकि यही आपकी तैयारी को एक अलग स्तर पर ले जाती है.

हर दिन 6 घंटे पढ़ाई जरूरी

एक्सपर्ट का मानना है कि चाहे कोई भी दिन हो, आपको हर दिन कम से कम 6 घंटे पढ़ाई करनी ही होगी. त्योहार हो, छुट्टी हो या कोई खास दिन, आपका शेड्यूल नहीं टूटना चाहिए. यही कंसिस्टेंसी आपको दूसरों से आगे बनाती है. ज्यादातर छात्र इसी जगह गलती करते हैं और अपनी तैयारी में पीछे रह जाते हैं.

समय को सही तरीके से बांटें

6 घंटे की पढ़ाई को सही तरीके से बांटना बहुत जरूरी है. रीजनिंग, इंग्लिश और क्वांट जैसे सेक्शन में बराबर ध्यान दें. जो सब्जेक्ट कमजोर है, उसे थोड़ा ज्यादा समय दें. अगर इंग्लिश कमजोर है, तो वोकैबुलरी पर खास ध्यान दें और नियमित अभ्यास करें. इससे धीरे-धीरे आपकी पकड़ मजबूत होगी.

मॉक टेस्ट है गेम चेंजर

सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, मॉक टेस्ट देना भी बेहद जरूरी है. मॉक टेस्ट से आपका टाइम मैनेजमेंट बेहतर होता है और आप समझ पाते हैं कि 2 घंटे में सवाल कैसे हल करने हैं. जितना ज्यादा आप मॉक देंगे, उतना ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और एग्जाम का डर कम होगा.

खुद को लगातार परखें

जब भी आपको लगे कि आपने कोई टॉपिक पूरा कर लिया है, तो खुद का टेस्ट जरूर लें. इससे आपको पता चलेगा कि आपकी कमजोरी कहां है. फिर उसी पर काम करें और धीरे-धीरे अपने सभी कमजोर एरिया को मजबूत बनाएं. ये तरीका आपकी तैयारी को और ज्यादा प्रभावी बना देता है.

बाकी सब भूलकर पढ़ाई पर फोकस करें

इन 8 महीनों में आपको शादी-पार्टी और बाकी चीजों से दूरी बनानी होगी. पढ़ाई से ज्यादा जरूरी आपकी कंसिस्टेंसी है. अगर आप रोज 6 घंटे की पढ़ाई कर लेते हैं, तो IIM रांची जैसे टॉप संस्थान के लिए 95 से 96 परसेंटाइल हासिल करना मुश्किल नहीं है.

यह भी पढ़ें- फर्जी यूनिवर्सिटी में ले लिया है एडमिशन तो क्या करें? जानें फीस कैसे होगी रिफंड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com