विज्ञापन

NEET PG 2026-27: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! रिम्स रांची में बढ़ीं 36 पीजी सीटें, झारखंड में अब कुल 338 सीटों पर होगा दाखिला

NEET PG 2026-27 Seat Matrix: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी मेडिकल सीटों की नई लिस्ट जारी की है. रिम्स रांची में 36 सीटें बढ़ने से झारखंड के 5 कॉलेजों में अब कुल 338 पीजी सीटें हो गई हैं. वहीं देशभर में कुल 5,827 सीटें बढ़ी हैं.

NEET PG 2026-27: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! रिम्स रांची में बढ़ीं 36 पीजी सीटें, झारखंड में अब कुल 338 सीटों पर होगा दाखिला
एनएमसी की अपेडेटेड लिस्ट के मुताबिक, झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में पीजी ब्रॉड-स्पेशलिटी सीटों की कुल संख्या बढ़कर 338 हो गई है.
Representative image (AI)

Jharkhand Medical College PG seats list : नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) ब्रॉड-स्पेशलिटी कोर्सेज का अपडेटेड सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है. इस नए बदलाव में रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान यानी रिम्स (RIMS) में पीजी की 36 नई सीटें बढ़ाई गई हैं. ऐसे में अब रिम्स में पीजी सीटों की कुल संख्या 176 से बढ़कर 212 हो गई है. हालांकि, सरकार की ओर से 59 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था. तो चलिए जानते हैं किस विभाग में कितनी सीट बढ़ी है. 

रिम्स के इन 7 विभागों में बढ़ीं सीटें

एनेस्थीसियोलॉजी (Anesthesiology) में सबसे ज्यादा 8 सीटें, कम्युनिटी मेडिसिन में 6, माइक्रोबायोलॉजी में 6, जनरल मेडिसिन में 5, एनाटॉमी में 4, फार्माकोलॉजी में 4 और फिजियोलॉजी (Physiology) विभाग में 3 सीटें बढ़ाई गई हैं.

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में अब 338 सीटें

एनएमसी की अपेडेटेड लिस्ट के मुताबिक, झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में पीजी ब्रॉड-स्पेशलिटी सीटों की कुल संख्या बढ़कर 338 हो गई है-

मेडिकल कॉलेज का नाममंजूर पीजी (PG) सीटेंअन्य डिटेल्स
RIMS, रांची
 

 212 सीटें

36 नई सीटें जुड़ीं
MGM, जमशेदपुर
 
45इसके अलावा 6 डिप्लोमा सीटें भी मंजूर
SNMMCH, धनबाद
 
37ब्रॉड-स्पेशलिटी सीटें
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज
 
24सभी 24 नई सीटें मंजूर
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज20ब्रॉड-स्पेशलिटी सीटें

इसके अलावा, रांची के सीआईपी (CIP) में 34 सीटें और रिनपास (RINPAS) में 1 सीट है. हालांकि, सीआईपी और रिनपास की इन सीटों को उपरोक्त 338 सीटों की गिनती में शामिल नहीं किया गया है.

राज्य को मिलेंगे अधिक स्पेशलाइज्ड डॉक्टर

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि पीजी सीटें बढ़ने से MBBS छात्रों को अपने ही राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा (Specialized Medical Education) हासिल करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे. 

देशभर में NEET-PG की 5,827 सीटें बढ़ीं

वहीं, नेशनल लेवल की बात करें तो NMC के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने NEET-PG 2026-27 के लिए देशभर में कुल 5,827 सीटें बढ़ाई हैं. इसके बाद देश में कुल पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़कर 58,468 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या में 10 प्रतिशत तक और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 32 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है.

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स दें ध्यान! दिल्ली सरकार का प्रदूषण को लेकर बड़ा फैसला, 5 वीं तक की क्लासेस 'हाइब्रिड मोड' में चलेंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com