विज्ञापन

BSEB 12th Compartment Exam: बिहार बोर्ड ने विशेष और कंपार्टमेंट एग्जाम की आवेदन तारीख बढ़ाई, छात्रों के पास साल बचाने का मौका

BSEB 12th Compartment Exam: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा इस साल 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चली थी. कुल 13.17 लाख बच्चे एग्जाम में शामिल हुए थे. जिनमें से कुल 5,16,928 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं.5,11,744 छात्र दूसरी और 82,425 छात्र तीसरी श्रेणी में पास हुए हैं.

BSEB 12th Compartment Exam: बिहार बोर्ड ने विशेष और कंपार्टमेंट एग्जाम की आवेदन तारीख बढ़ाई, छात्रों के पास साल बचाने का मौका
छात्र विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 6 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

BSEB 12th Compartmental Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने हाल ही में 23 मार्च को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया है. इस साल 85.19 प्रतिशत छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं. वहीं जो बच्चे इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 में शामिल होने वाले हैं. उनके लिए बोर्ड ने एक जरूर नोटिसफिकेशन जारी किया है. दरअसल बीएसईबी ने इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है. जो भी छात्र इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं, वो 6 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा से जुड़ी  महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन की तिथिविशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 6 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं
कब होगी ये परीक्षामई के महीने इस परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है.
कैसे करें आवेदनintermediate.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर दें

क्या होती है कंपार्टमेंटल?

जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा देने का मौका दिया जाता है. ताकि वो एक बार फिर से एग्जाम देखकर पासिंग नंबर हासिल कर सकें. कंपार्टमेंटल परीक्षा के जरिए छात्र को अपना साल बचाने का चेंज मिल जाता है.

क्या होती है विशेष परीक्षा?

किसी कारण से मुख्य परीक्षा न देनेवाले छात्रों के लिए विशेष परीक्षा रखी जाती है. बिहार बोर्ड (BSEB) 12वीं विशेष परीक्षा (Special Exam)  आमतौर पर कंपार्टमेंटल परीक्षा के साथ ही आयोजित की जाती है.  इन दोनों परीक्षा का केवल एक ही उद्देश्य होता है कि छात्रों अपना साल बचा सकें.

बता दें कि इस साल 12वीं की परीक्षा दो फरवरी से शुरू हुई थी जो कि 13 फरवरी तक हुई थी. 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 13.17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें 6.75 लाख छात्राएं और 6.42 लाख छात्र थे. कुल 5,16,928 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं. जबकि 5,11,744 विद्यार्थियों को दूसरी और 82,425 विद्यार्थी तीसरी श्रेणी में पास हुए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com