विज्ञापन

बिहार के 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने मारी बाजी, कैसा रहा रिजल्ट जानिए यहां

Bihar Board 12th Arts Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी हो गया है. दोपहर 1:30 बजे शिक्षा मंत्री ने नतीजों का ऐलान किया. जानें इस साल आर्ट्स में किसने टॉप किया, पासिंग प्रतिशत क्या रहा और टॉप-10 छात्रों की लिस्ट में किसका दबदबा है.

बिहार के 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने मारी बाजी, कैसा रहा रिजल्ट जानिए यहां

Bihar Board 12th Arts Result 2026: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है. विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर घोषित कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 13,17,846 स्टू़डेंट्स शामिल हुए थे. आइए जानते हैं आर्ट्स स्ट्रीम में किसने बाजी मारी और रिजल्ट कैसा आया है.

बिहार 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कैसा है

इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का पासिंग परसेंटेज पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है. हर बार की तरह इस बार भी बेटियों ने इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम में अपना दबदबा कायम रखा है. आर्ट्स में गया जिले की निशु कुमारी ने 489 अंक प्राप्त करके टॉप किया है. सिद्धि शुक्ला, चंद्रदीप कुमार और लकी अंसारी ने 478 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. टॉप-10 की लिस्ट में लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा है. आपको बता दें कि इस साल कुल पासिंग पर्सेंटेज 85.19  है. जिसमें से 86.23 परसेंटेज छात्राएं पास हुईं हैं और 84.09 छात्र सफल हुए हैं. 
 

बिहार बोर्ड टॉपर्स पर होगी पैसों की बारिश

बिहार बोर्ड ने सफल छात्रों के लिए बड़े इनामों की घोषणा की है. इन टॉपर्स को 3 दिसंबर (मेधा दिवस) के मौके पर सम्मानित किया जाएगा. पहली रैंक लाने वाले स्टूडेंट को 2 लाख कैश, लैपटॉप और ई-बुक रीडर दिया जाएगा. दूसरी रैंकर्स को 1.5 लाख कैश, लैपटॉप और ई-बुक रीडर और तीसरी रैंक लाने वाले को 1 लाख कैश, लैपटॉप और ई-बुक रीडर दिया जाएगा.

अभी तक रिजल्ट नहीं देखा, तो ऐसे करें चेक

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या bsebexam.com पर जाएं.

2. होम पेज पर 'Bihar Board 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें.

3. अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें.

4. 'View' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.

5. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • आप Bihar Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करने पर बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Keywords: Bihar Board Class 12th 2026, Bihar Toppers List, Bihar Board 2026, Bihar Board Class 12th 2026 Toppers List, bihar board inter result 2026, bihar board 12th result date, Bihar Board 2026 Class 12th, bseb 12th result kab jari hoga, bihar board 12th result link, bihar board result official website, bihar board class 12th result 2026 date time

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com