विज्ञापन

BIHAR BOARD RESULT 2026 OUT : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें Top 10 लिस्ट

BIHAR BOARD RESULT 2026 OUT : बिहार बोर्ड ने आज 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार दो लड़कियों ने संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की है. हम यहां पर टॉप 10 की लिस्ट साझा कर रहे हैं.

BIHAR BOARD RESULT 2026 OUT :  बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें Top 10 लिस्ट
कुल मिलाकर इस वर्ष की टॉप-10 सूची में 139 मेधावी छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराया है.

BIHAR BOARD RESULT 2026 OUT : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजों की घोषणा कर दी है . इस साल के परिणाम बेहद शानदार रहे हैं, जहां एक बार फिर छोटे शहरों की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है . जारी की गई टॉप-10 मेरिट लिस्ट में राज्य भर के कुल 139 छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है .

बिहार बोर्ड 10th टॉप 10 टॉपर लिस्ट 2026


रैंक 1 पर  पुष्पांजलि कुमारी 
सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई और  सबरीन प्रवीन    वैशाली    
उच्च माध्यमिक विद्यालय छौराही, वैशाली  (492  98.4%)

रैंक 2  पर नाहिद सुल्ताना 
आर कृत हाई स्कूल बनवारीपुर, बेगूसराय  (489    97.8%)

रैंक 3   अनुपा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना, बक्सर  और ओम कुमार   
बीएसएस हाई स्कूल राजवाड़ा, बेगूसराय (488    97.6%)

रैंक 4  पर ज्योति कुमारी जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर, अनुभव कुमार
मदिता विद्यार्थी एच/एस भारतशिला, बांका, और अंश राज  
उत्क्रमित एम एस बैरिया गौरीयार रूपौली, पूर्णिया (487    97.4%)

रैंक 5  पर  प्रेरणा कुमारी   
आर कृत हाई स्कूल बनवारीपुर, बेगूसराय, नसरिन परवीन 
आरडीएम हाई स्कूल गढानी, भोजपुर, अभिनिष कुमार
बीपी हाई स्कूल बेगूसराय,  विकास कुमार गुप्ता एसएस 108 हाई स्कूल हट्टा, कैमूर 
और रूपेश कुमार  उच्च माध्यमिक स्कूल सुहाथ, सहरसा  (486    97.2%)

मुख्य आंकड़े

  • रैंक 6: इस स्थान पर कुल 15 छात्र-छात्राओं ने 485 अंक (97%) प्राप्त किए हैं.
  • रैंक 7: कुल 23 विद्यार्थियों ने 484 अंक (96.8%) के साथ सातवां स्थान हासिल किया.
  • रैंक 8: इस रैंक पर कुल 27 छात्र रहे, जिन्होंने 483 अंक (96.6%) प्राप्त किए.
  • रैंक 9: कुल 32 विद्यार्थियों ने 482 अंक (96.4%) हासिल किए.
  • रैंक 10: मेरिट लिस्ट के अंतिम पायदान पर 28 छात्र-छात्राओं ने 481 अंक (96.2%) के साथ जगह बनाई है.

कुल मिलाकर इस वर्ष की टॉप-10 सूची में 139 मेधावी छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board 10th Result 2026, BSEB Matric Result, Bihar Board Topper List 2026, Pushpanjali Kumari Topper, Sabreen Praween Topper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com