विज्ञापन

AP Inter Result 2026: कल सुबह 10:31 बजे जारी होगा आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट रिजल्ट

AP Inter Result 2026 कल सुबह 10:31 बजे जारी होगा. 10.57 लाख छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और व्हाट्सएप नंबर 9552300009 पर चेक कर सकते हैं.

AP Inter Result 2026: कल सुबह 10:31 बजे जारी होगा आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट रिजल्ट
इस साल इंटरमीडिएट परीक्षाओं में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए थे.

AP Inter Result 2026 : आंध्र प्रदेश बोर्ड (BIEAP) के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश कल, यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 10:31 बजे इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष (IPE) के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है. अगर आपने भी मार्च में आयोजित हुई इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, तो रोल नंबर के साथ तैयार रहिए.

10.57 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला

इस साल इंटरमीडिएट परीक्षाओं में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए थे. आंकड़ों की मानें तो कुल 10.57 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें प्रथम वर्ष के 5.31 लाख और द्वितीय वर्ष के 5.26 लाख छात्र शामिल हैं. खास बात यह है कि बोर्ड दोनों वर्षों के परिणाम एक साथ जारी कर रहा है, जिससे उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

AP Inter Result 2026: वेबसाइट क्रैश की टेंशन खत्म, व्हाट्सएप पर देखें रिजल्ट

  • अक्सर रिजल्ट के समय हैवी ट्रैफिक की वजह से आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है. इस बार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए 'Mana Mitra' व्हाट्सएप सेवा शुरू की है.
  • अपने फोन में 9552300009 नंबर सेव करें.
  • व्हाट्सएप पर "Hi" लिखकर भेजें.
  • निर्देशों का पालन करें और अपना मार्क्स मेमो सीधे मोबाइल पर पाएं.
  • इसके अलावा छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना हॉल टिकट नंबर डालकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

AP Inter Result 2026: मार्क्स मेमो में क्या चेक करें?

प्रोविजनल मार्क्स मेमो डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, हॉल टिकट नंबर, विषयवार अंक, कुल स्कोर, ग्रेड और पास स्टेटस को ध्यान से जांचें. हालांकि यह ऑनलाइन डॉक्यूमेंट एडमिशन के लिए मान्य होगा, लेकिन ओरिजिनल सर्टिफिकेट बाद में कॉलेज से ही मिलेंगे.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AP Inter Results 2026, BIEAP Results, AP Intermediate 1st Year Result, AP Inter 2nd Year Result Link, Mana Mitra WhatsApp Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com