AIBE 21 Admit Card 2026: बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने All India Bar Examination XXI का Admit Card जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार इस साल AIBE 21 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वो AIBE 21 Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. AIBE 21 Exam 2026, 7 जून 2026 को होने वाली है. AIBE 21 हॉल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं होगा. सयम रहते उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें. एडमिट कार्ड को किस तरह से डाउनलोड किया जा सकता है. उसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है.
कैसे करें AIBE 21 Admit Card 2026 डाउनलोड
- AIBE 21 Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
- होमपेज पर "AIBE Admit Card 2026" लिंक होगा. उसपर क्लिक कर दें.
- लॉगिन ID और पासवर्ड डालें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा.
एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा
AIBE 21 Exam ऑफ़लाइन मोड पर होता है. 7 जून को होने वाली ये परीक्षा दोपहर की एक ही शिफ्ट में होगी, जो कि 1:00 PM से 4:00 PM तक है. एग्जाम देने वाले छात्र अपने साथ AIBE 21 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जरूर जाएं. इसके साथ अपनी स्टेट बार काउंसिल एनरोलमेंट ID और एक वैध सरकारी फोटो ID भी साथ लेकर जाना अनिवार्य है.परीक्षा हॉल के अंदर केवल 'बेयर एक्ट्स' (Bare Acts) ले जाने की अनुमति है. जिनमें कोई नोट्स नहीं होनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं