विज्ञापन

9 साल की उम्र, दो किताबें, शतरंज में मेडल और अब Youth Parliament में जीत, कौन है युवराज?

200 प्रतिभागियों के बीच उसे 1,100 रुपये का पुरस्कार भी मिला. कार्यक्रम में पहुंचने से पहले परिवार को प्रदर्शन के बीच से गुजरना पड़ा. युवराज शतरंज खिलाड़ी और दो पुस्तकों के लेखक भी हैं.

9 साल की उम्र, दो किताबें, शतरंज में मेडल और अब Youth Parliament में जीत, कौन है युवराज?
युवराज की मां रुचिका आगे बताती हैं कि 200 सिलेक्टेड बच्चे में से युवराज टॉप 10 में थे.

जहां ज्यादातर बच्चे 9 साल की उम्र में स्कूल की पढ़ाई और खेलकूद में बिजी रहते हैं, वहीं युवराज अपनी दमदार वाक-पटुता और आत्मविश्वास से राष्ट्रीय मंचों पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. ये वही युवराज हैं, जिन्होंने हाल ही में नेशनल यूथ पार्लियामेंट (National Youth Parliament) जयपुर में सांसद रवि किशन की स्टाइल में स्पीच देकर चर्चा में आए. इनकी स्पीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई. इसमें लोगों ने युवराज के बोलने की स्टाइल की खूब तारीफ की. यहां तक की जब यह वीडियो रवि किशन तक पहुंचा, तो उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर युवराज के प्रतिभा ती सराहना की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं.

इसको लेकर एनडीटीवी (NDTV) ने युवराज और उनकी मां रुचिका से बातचीत की. जिसमें युवराज का यूथ पार्लियामेंट के लिए कैसे सिलेक्शन हुआ और उन्होंने रवि किशन की स्टाइल में स्पीच देना क्यों चुना के बारे में विस्तार से बताया.

कैसे हुआ National Youth Parliament के लिए सिलेक्शन

रुचिका ने एडीटीवी से बातचीत में कहा कि Youth Parliament में प्रतिभागियों को किसी जनप्रतिनिधि या मंत्री का पोर्टफोलियो दिया जाता है. इसके बाद प्रतिभागी को उसी भूमिका में खुद को रखकर अपनी स्पीच देनी होती है. युवराज को रवि किशन का किरदार मिला था. ऐसे में उन्होंने केवल भाषण ही नहीं दिया, बल्कि रवि किशन के बोलने के अंदाज और प्रस्तुति शैली को भी मंच पर जीवंत कर दिया. 

उन्होंने आगे बताया कि नेशनल यूथ पार्लियामेंट की सिलेक्शन प्रोसेस काफी चुनौतीपूर्ण होती है. इसमें सबसे पहले प्रतिभागियों को एक निर्धारित विषय पर एक मिनट का वीडियो बनाकर भेजना होता है. इस बार प्रतिभागियों को विकसित भारत 2047 जैसे विषय पर अपनी स्पीच रिकॉर्ड कर जमा करना था.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद आयोजक वीडियो को रिव्यू करते हैं, फिर चुनिंदा बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलता है. रुचिका के अनुसार इस कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिभागी थे और सिलेक्शन प्रोसेस काफी कड़ी थी, क्योंकि यहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अतिथि भी मौजूद रहते हैं.

उम्र कम थी, लेकिन प्रतिभा ने दिलाया मौका

रुचिका ने आगे बताया कि दिलचस्प बात यह है कि Youth Parliament के लिए आयु सीमा 15 साल या उससे अधिक होती है, जबकि युवराज की उम्र केवल 9 साल है. रुचिका बताती हैं कि जनवरी में आयोजित एक अन्य Youth Parliament कार्यक्रम में युवराज ने बीजेपी सरकार के विकास कार्यों पर भाषण दिया था. उस कार्यक्रम का वीडियो और उसकी स्पीच सुनकर आयोजकों ने उसे एक चांस देने का फैसला किया.

उनका कहना है कि जब लोगों ने युवराज का भाषण देखा तो उन्हें विश्वास हुआ कि यह बच्चा बड़े मंच पर भी प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रख सकता है.

टॉप 10 में बनाई जगह

रुचिका बताती हैं कि 200 सिलेक्टेड बच्चे में से युवराज टॉप 10 में थे. इसके लिए प्रतिभागियों को 1100 रुपये और सर्टिफिकेट मिला. यही नहीं युवराज ने 19 और 20 जुलाई को दिल्ली में आयोजित छात्र संसद में भी स्पीच दिया था. यहां पर उन्हें 4100 रुपये मिले थे. 

Latest and Breaking News on NDTV
रवि किशन ने भी की तारीफ

Youth Parliament में युवराज की स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. रुचिका के अनुसार वीडियो अभिनेता और सांसद रवि किशन तक भी पहुंचा. इसके बाद रवि किशन ने युवराज की सराहना की और उनसे बातचीत भी की. परिवार इसे युवराज की सबसे बड़ी अचीवमेंट में से एक मानता है.

सिर्फ वक्ता नहीं, शतरंज खिलाड़ी और लेखक भी

युवराज सिर्फ अच्छे वक्ती ही नहीं है, बल्कि शतरंज के भी अच्छे खिलाड़ी है. रुचिका बताती हैं कि अंडर-7 और अंडर-8 लेवल पर उसने जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और कई पुरस्कार भी जीते हैं. इसके अलावा वह दो किताबें भी लिख चुका है.

रुचिका कहना है कि युवराज शुरू से ही एक अच्छा वक्ता रहा है और मंच पर बोलने से कभी नहीं घबराता. वह कहती हैं कि कई बड़े बच्चों में भी उतना आत्मविश्वास नहीं दिखता, जितना युवराज में मंच पर नजर आता है. उनका सपना था कि युवराज एक बेहतरीन वक्ता, मोटिवेशनल स्पीकर या एंकर बने, लेकिन अब उन्हें लगता है कि भविष्य उसके लिए और भी बड़े अवसर लेकर आ सकता है.

युवराज ने क्या कहा?

वहीं, युवराज ने बताया कि उसे बड़े मंचों पर बोलना अच्छा लगता है और Youth Parliament का अनुभव उसके लिए यादगार रहा. उसने कहा कि वहां पहुंचकर उसे नई चीजें सीखने का मौका मिला और कई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों से मिलने का अवसर भी मिला.

यह भी पढ़ें- 'तनिक साथ दीजिए'...स्कूली छात्र ने उतारी रवि किशन की हूबहू नकल, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com