बच्चे को कौन सी बीमारी, पैदा होते ही पता चल जाएगा, दिल्ली के नवजातों के लिए आई 'ANMOL' योजना क्या है?

Delhi ANMOL Yojna: हेल्थ विभाग से जुड़े एक अधिकारी बताते है कि, खून से जुड़े 56 तरह के टेस्ट नवजात शिशुओं के लिए सरकार फ्री में कराएगी. यह योजना दिल्ली सरकार के अस्पतालों में पैदा हुए बच्चों को ही मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
delhi anmol yojna
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली सरकार ने अपने पहले पूर्णकालिक बजट में स्वास्थ्य के लिए कुल 13000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं
  • अनमोल योजना के तहत नवजात बच्चों के लिए पच्चीस करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया गया है
  • अनमोल योजना में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में जन्मे नवजात शिशुओं के लिए 56 प्रकार की जांच मुफ्त कराई जाएगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने अपने पहले पूर्णकालिक बजट में महिलाओं-बेटियों के साथ कई सेक्टर्स को तोहफे दिए हैं. हेल्थ के लिए तो रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा खजाना खोला है. सरकार ने कुल 13000 करोड़ आवंटित किए हैं. इसमें सबसे खास है अनमोल योजना(Anmol Scheme). इसका सीधा फायदा दिल्ली के नवजात बच्चों को होगा. इस योजना के लिए सरकार ने अलग से 25 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है.

योजना पर सीएम ने क्या कहा?

सीएम ने योजना के एलान को लेकर बोलते हुए कहा कि घर में जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो परिवार के लिए वह बहुत ही अनमोल होता है. वो महज कुछ घंटे का भी होता है तो भी हमें जान से प्यारा हो जाता है. हालांकि कई बार बच्चे में कोई जेनेटिक बीमारी हो जाती है, जिसके बारे में बाद में पता चलता है. धीरे-धीरे जैसे वो बड़ा होता जाता है, तब लक्षण सामने आने लगते हैं। लेकिन तब इलाज संभव नहीं होता.

उन्होंने आगे कहा, वो बच्चा इसी जेनेटिक डिसऑर्डर के साथ पलता है, बड़ा होता है और कहीं न कहीं मां-बाप पर बोझ बनता चला जाता है. वो बालक जो अनमोल था, वो आज तकलीफ का कारण बन जाता है. कोई मां-बाप नहीं चाहता कि उनके बच्चे में कोई बीमारी पले. दिल्ली सरकार इसके लिए एक विशेष योजना लेकर आई है. जिसका नाम 'अनमोल योजना' होगा. इस योजना की शुरुआत अगले एक या दो महीने में हो जाएगी. अभी योजना पर काम शुरू हो चुका है, लेकिन अब योजना के लिए बजट मिल जाने के बाद काम में तेजी आएगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 1 करोड़ महिलाएं, किसको कैसे मिलेंगे 2500 रुपये? पोर्टल खुलेगा, जिस पर अप्लाई कर पाएंगे 

Advertisement

56 तरह के टेस्ट मुफ्त में कराएगी सरकार 

हेल्थ विभाग से जुड़े एक अधिकारी बताते है कि, खून से जुड़े 56 तरह के टेस्ट नवजात शिशुओं के लिए सरकार फ्री में कराएगी. यह योजना दिल्ली सरकार के अस्पतालों में पैदा हुए बच्चों को ही मिलेगा. अभी यह योजना प्राइवेट और भारत सरकार के अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों के लिए नहीं है.अधिकारी ने कहा, पहले भी कुछ जांचें होती थीं, लेकिन अब इस योजना के तहत जांच के तहत जेनेटिक और नॉन जेनेटिक बीमारियों की पहचान की जा सकेगी. जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को फायदा होगा.

योजना की शर्ते आना बाकी

इस योजना की शर्तों और नियम अभी बने नहीं हैं इसलिए यह कह पाना मुश्किल है कि जिन बीमारियों की पहचान इस जांच से होगी उसका आगे का इलाज फ्री होगा या नहीं? इसको लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है,लेकिन सरकारी अस्पतालों में इलाज को लेकर वैसे भी अधिकतर फ्री है या बहुत ही कम पैसा लगता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली से हरियाणा के 10 बड़े शहरों तक दौड़ेगी रैपिड रेल, नमो भारत और मेट्रो के लिए CM रेखा गुप्ता ने बजट में खोला खजाना
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान ने भेजा अमेरिका को 'तोहफा'!, ट्रंप का दावा- दोनों देशों के बीच हो रही 'सीक्रेट डील'
Topics mentioned in this article