दिल्ली की भीड़-भाड़ वाली मेन जगहों पर लगे खास ट्रैफिक कैमरे, रेड लाइट पार करते ही कटेगा चालान

यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए प्रमुख चौराहों पर 3D बेस्ड रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम (RLVD) लगाए गए है. इससे रेड लाइट जंप करने वाले वाहन खुद से कैमरे में कैद हो जाएंगे, और फिर उस वाहन पर चालान कटेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में रेड लाइट जंप करने वाले वाहनों का खुद कटेगा चालान.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो रही है.
  • रेड लाइट उल्लंघन रोकने के लिए 3 प्रमुख चौराहों पर 3D बेस्ड रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम लगाए हैं.
  • मार्च 2026 में मथुरा रोड और रिंग रोड इलाकों में कुल 2253 चालान किए गए, जिनमें अवैध पार्किंग के मामले भी हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Delhi Traffic Challans: दिल्ली में गर्मी की शुरुआत के साथ ही इंडिया गेट, कर्तव्य पथ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़-भाड़ जुटने लगी है. जिससे इन जगहों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. लेकिन अब इन जगहों पर भीड़-भाड़ कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तकनीक के साथ मिलकर एक खास अभियान शुरू किया है. यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए प्रमुख चौराहों पर 3D बेस्ड रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम (RLVD) लगाए गए है. इससे रेड लाइट जंप करने वाले वाहन खुद से कैमरे में कैद हो जाएंगे, और फिर उस वाहन पर चालान कटेगा. ये कैमरे मथुरा रोड-भैरों मार्ग, रिंग रोड-भैरों रोड और जनपथ-टॉलस्टॉय मार्ग पर स्थापित किए जा रहे हैं, जो रेड लाइट तोड़ने वालों का स्वतः चालान करेंगे.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मार्च 2026 में इस इलाके में कुल 2253 चालान किए गए. इनमें 1720 चालान अवैध पार्किंग के लिए, 293 कैमरे के जरिए, 180 वाहनों को टो किया गया, जबकि 60 चालान बिना हेलमेट के किए गए.

दरअसल देश की राजधानी दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ कम करने का अभियान शुरू किया है. बताते चले कि गर्मी के दिनों में यहां छात्रों, परिवारों और पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है. 

इंडिया गेट, कर्तव्य पथ के पास कहां लगे रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन कैमरे

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन कैमरे लगाए जा रहे हैं. ये कैमरे मथुरा रोड-भैरों मार्ग, रिंग रोड-भैरों रोड और जनपथ-टॉलस्टॉय मार्ग पर स्थापित किए जा रहे हैं, जो रेड लाइट तोड़ने वालों का स्वतः चालान करेंगे.

पुलिस ने वायलेशन ऑन कैमरा प्रणाली भी लागू की है. इसके तहत यदि कोई वाहन नो-पार्किंग में खड़ा पाया जाता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो पुलिसकर्मी मोबाइल के जरिए चालान जारी कर सकता है. इसके बाद संबंधित व्यक्ति को जुर्माना भरने के लिए कोर्ट में पेश होना होगा.

Advertisement

कई पब्लिक पार्किंग की भी व्यवस्था

पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने कई सार्वजनिक पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं. मान सिंह रोड पर नेशनल म्यूजियम के पास पी1 और पी2, जनपथ पर पी5 और रफी मार्ग पर पी6 पार्किंग उपलब्ध है. पी1 पार्किंग में बसों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जबकि अन्य पार्किंग स्थलों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क किनारे या फुटपाथ पर वाहन पार्क न करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे. साथ ही, किसी भी सहायता के लिए नागरिक 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या नजदीकी ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मार्गदर्शन ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें - आज रात एक घंटे अंधेरे में डूबा रहेगा इंडिया गेट, जानिए किस मकसद से लिया गया यह फैसला

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: बंगाल के वोटर को कौन डरा रहा है? Mamata Banerjee