Delhi Election Results 2025: दिल्ली में 27 सालों बाद हर जगह भगवा नजर आ रहा है. 1998 में सुषमा स्वराज बीजेपी की आखिरी मुख्यमंत्री थीं. शीला दीक्षित ने पहले बीजेपी से सत्ता छीनी और फिर अरविंद केजरीवाल तरसाते रहे. 2025 में बीजेपी ने ऐसी रणनीति बनाई कि अरविंद केजरीवाल चारों खाने चित्त हो गए. यहां तक की खुद अपनी सीट भी प्रवेश वर्मा से हार बैठे, लेकिन आखिर 2020 के बाद ऐसा क्या हुआ कि केजरीवाल को ये झेलना पड़ा?
चुनाव आयोग के इस ग्राफ को देखकर आपको अंदाजा हो गया होगा कि बीजेपी (BJP) को कमोबेश दिल्ली के हर इलाके से जन समर्थन मिला है. मगर, ये अचानक कैसे हुआ? कारण ये है कि आखिरी समय तक बीजेपी और आप में कांटे की टक्कर दिख रही थी. दरअसल, ये 2020 के चुनावों के बाद से ही दिखने लगा था. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 2020 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ये मान बैठे कि अब उन्हें दिल्ली में कोई चुनौती देने वाला नहीं है. कांग्रेस (Congress) और बीजेपी दोनों को वो समेट चुके थे. बस, इसके बाद केजरीवाल गलतियों पर गलतियां करते गए और बीजेपी उन गलतियों पर जीत की एक-एक सीढ़ी बनाती गई.
सबसे पहली गलती कोरोना काल के दौरान अरविंद केजरीवाल की तरफ से हुई. वो दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल को अपना सबसे बड़ा काम बताते नहीं थकते थे. मगर कोरोना के समय दिल्ली के लोगों ने जो दर्द झेला, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. अरविंद केजरीवाल कोरोना के समय जमीन पर खुद भी बहुत कम नजर आए. स्थिति बिगड़ती गई. लोगों को अस्पतालों में इलाज तक नहीं मिल पा रहा था. इसी दौरान उन्होंने तब्लीगी जमात पर भी गैर-जरूरी टिप्पणी कर दी. मुस्लिम मतदाता जो केजरीवाल के साथ अब तक चट्टान के साथ खड़े थे, उन्हें जोरदार झटका लगा. दिल्ली दंगों को लेकर मुस्लिम पहले ही केजरीवाल को संदेह से देख रहे थे. तब्लीगी जमात पर टिप्पणी ने उन्हें केजरीवाल के खिलाफ उदासीन कर दिया.
इसी दौरान केजरीवाल को अपने लिए घर बनाने की सूझी और उसमें आरोप है कि बेहिसाब पैसे खर्च किए गए. कांग्रेस ने आरोप लगाया तो बीजेपी इस मुद्दे को ले उड़ी. नाम दे दिया शीशमहल, ये केजरीवाल की छवि के लिए घातक साबित हुआ. इसी दौरान केजरीवाल पर दिल्ली शराब घोटाले के आरोप लगने लगे. केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति को बदल तो दिया, लेकिन मामला आगे बढ़ चुका था. केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जेल जाना पड़ा.
केजरीवाल की इमेज पर लगा दाग
मामला यहीं तक रहता तो भी केजरीवाल सरकार शायद नहीं जाती. केजरीवाल अपने वादों पर भी नहीं टिके. 2015 चुनाव में किए वादों को लगभग केजरीवाल ने पूरा किया था. 2020 तक जमीन पर काम दिखने लगा था. चाहे वो स्कूलों को बेहतर करना हो या बिजली सप्लाई. हालांकि, ये सब काम कांग्रेस के संदीप दीक्षित दावा करते रहे हैं कि शीला दीक्षित सरकार ही 2012-13 में ही कर गई थी, लेकिन जमीन पर असर दिखने में एक-दो साल लगे. मगर, जनता तो ये देखती है कि किसके कार्यकाल में व्यवस्था ठीक हुई और इसी का केजरीवाल को फायदा मिला. मगर 2020 की जीत ने केजरीवाल को आराम के मूड में ला दिया. यमुना की सफाई का वादा, वायु प्रदूषण को हटाने का वादा, कच्ची नौकरियों को पक्की करने का वादा, दिल्ली की सड़कों को विदेशों की तर्ज पर बनाने का वादा सब 2025 आते-आते भी वादे ही बनकर रह गए. पानी को लेकर दिल्ली में इस गर्मी कोहराम मचा. पानी जहां आ भी रहा था, वहां भी गंदा पानी पहुंचने की शिकायतें आम थीं. दिल्ली की जनता को लगने लगा कि केजरीवाल वादे पूरे नहीं कर रहे. रही-सही कसर केजरीवाल की इमेज पर लगे दागों ने पूरी कर दी. केजरीवाल की चमक फीकी पड़ने लगी थी.
कांग्रेस से गठबंधन न करना बड़ी भूल
इसके बाद भी केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव अकेले लड़ने का फैसला कर लिया. कांग्रेस को एक सिरे से छांट दिया. कांग्रेस के साथ-साथ आम वोटरों के लिए भी ये किसी झटके से कम नहीं था. जो बीजेपी को वोट नहीं देना चाहते थे, उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस के साथ अगर सरकार बनेगी तो शायद दिल्ली के शासन व्यवस्था में कुछ बदलाव आए, मगर केजरीवाल ने इस पर पानी फेर दिया. कांग्रेस ने केजरीवाल को सबक सिखाने और अपनी जमीन वापस लेने की ठानी और संदीप दीक्षित जैसे अपने बड़े नेता को केजरीवाल के सामने खड़ा कर दिया. वहीं अलका लांबा, रागिनी नायक आदि जाने पहचाने चेहरों को टिकट दिया. साथ ही राहुल और प्रियंका गांधी खुद दिल्ली के चुनाव प्रचार में केजरीवाल को घेरने लगे. इधर, बीजेपी 2020 से अपनी बिसात बिछाती जा रही थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी का टिकट काटकर उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कह दिया. इन दोनों के विधानसभा चुनाव लड़ने से दिल्ली में केजरीवाल के मुकाबले कौन वाला नैरेटिव धीरे-धीरे कम होने लगा. केजरीवाल चाहकर भी इन दोनों नेताओं को घेर नहीं पाए. प्रवेश वर्मा ने तो केजरीवाल को हरा भी दिया. बिधूड़ी जरूर चुनाव हार गए, लेकिन पूरे चुनाव चर्चा में बने रहे और आतिशी को उलझाए रखा. अब केजरीवाल ने हार तो स्वीकार कर ली है, लेकिन उन्होंने अपने वीडियो संदेश में साफ किया है कि वो दिल्ली में बने रहेंगे. देखना है, केजरीवाल अब कौन सी नई भूमिका अपने लिए चुनते हैं.
दिल्ली का स्कोर LIVE
कुल सीटें | BJP | AAP | कांग्रेस |
70 | 48 | 22 | 0 |
दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों का रिजल्ट यहां देखें
दिल्ली की सभी 70 सीटों के नतीजे देखें...
विधानसभा | AAP | बीजेपी | कांग्रेस | आगे |
करावल नगर | मनोज त्यागी | कपिल मिश्रा | डॉ. पीके मिश्रा | BJP जीती |
घोंडा | गौरव शर्मा | अजय महावर | भीष्म शर्मा | बीजेपी जीती |
मुस्तफाबाद | आदिल अहमद खान | मोहन सिंह बिष्ट | अली मेहंदी | AAP जीती |
सीलमपुर | जुबैर चौधरी | अनिल गौड़ | अब्दुल रहमान | AAP जीती |
गांधी नगर | नवीन चौधरी (दीपू) | अरविंदर सिंह लवली | कमल अरोड़ा | BJP जीती |
शाहदरा | जितेंद्र सिंह शंटी | जितेंद्र सिंह शंटी | जगत सिंह | बीजेपी जीती |
कृष्णा नगर | विकास बग्गा | अनिल गोयल | गुरचरण सिंह राजू | BJP आगे |
लक्ष्मी नगर | बी.बी. त्यागी | अभय वर्मा | सुमित कुमार | AAP जीती |
विश्वास नगर | दीपक सिंघला | ओम प्रकाश शर्मा | राजीव चौधरी | बीजेपी जीती |
कोंडली | कुलदीप कुमार | प्रियंका गौतम | अक्षय कुमार | AAP जीती |
पटपड़गंज | अवध ओझा | रविंद्र सिंह नेगी | अनिल कुमार | अवध ओझा हारे, बीजेपी के रविंद्र नेगी जीते |
त्रिलोकपुरी | अंजना परचा | रवि कांत | अमरदीप | बीजेपी जीती |
नरेला | दिनेश भारद्वाज | राजकिरण खत्री | अरुणा कुमारी | BJP जीती |
बवाना | जय भगवान | रविंदर इंद्राज सिंह | सुरेंद्र कुमार | BJP जीती |
मुंडका | जसबीर कराला | गजेंद्र दराल | धर्मपाल लाकड़ा | BJP जीती |
किराड़ी | अनिल झा | बजरंग शुक्ला | राजेश कुमार गुप्ता | आप जीती |
सुल्तानपुर माजरा | मुकेश कुमार अहलावत | कर्णसिंह कर्म | जय किशन | आप जीती |
मंगोलपुरी | राकेश जाटव | राजकुमार चौहान | हनुमान चौहान | BJP जीती |
रोहिणी | प्रदीप मित्तल | विजेन्द्र गुप्ता | सुमेश गुप्ता | बीजेपी जीती |
शालीमार बाग | बंदना कुमारी | रेखा गुप्ता | प्रवीण जैन | बीजेपी जीती |
बादली | अजेय यादव | दीपक चौधरी | देवेंद्र यादव | बीजेपी जीती |
रिठाला | मोहिंदर गोयल | कुलवंत राणा | सुशांत मिश्रा | बीजेपी जीती |
आदर्श नगर | मुकेश गोयल | राज कुमार भाटिया | शिवांक सिंघल | बीजेपी जीती |
वजीरपुर | राजेश गुप्ता | पूनम शर्मा | रागिनी नायक | बीजेपी जीती |
त्रिनगर | प्रीति तोमर | तिलकराम गुप्ता | सतेन्द्र शर्मा | बीजेपी जीती |
मॉडल टाउन | अखिलेश पाटी त्रिपाठी | अशोक गोयल | कुंवर करण सिंह | बीजेपी जीती |
तिलक नगर | जरनैल सिंह | श्वेता सैनी | देवेंदर यादव | आप जीती |
चांदनी चौक | पुनारदीप सिंह सवहनी | सतीष जैन | मुदित अग्रवाल | आप जीती |
मटिया महल | शोएब इकबाल | दीप्ति इंदौरा | आसिम अहमद खान | AAP जीती |
बल्लीमारान | इमरान हुसैन | कमल बागड़ी | हारुन यूसुफ | आप जीती |
शकूर बस्ती | सत्येंद्र कुमार जैन | करनैल सिंह | सतीश लूथरा | बीजेपी के करनैल सिंह जीते, सत्येंद्र जैन हारे |
मादीपुर | राखी बिड़लान | उर्मिला कैलाश गंगवाल | जेपी पंवार | AAP की राखी बिड़लान हारीं |
राजौरी गार्डन | धनवती चंदेला | मनजिंदर सिंह सिसरा | धर्मपाल चंदेला | BJP जीती |
हरिनगर | राज कुमारी ढिल्लों | श्याम शर्मा | प्रेम शर्मा | BJP जीती |
बदरपुर | राम सिंह नेता जी | नारायण दत्त शर्मा | अर्जुन सिंह भड़ाना | AAP जीती |
जनकपुरी | प्रवीन कुमार | आशीष सूद | हरबनी कौर | BJP जीती |
उत्तम नगर | पोश बाल्यान (पूजा नरेश बाल्यान) | पवन शर्मा | मुकेश शर्मा | बीजेपी जीती |
विकासपुरी | महेन्द्र यादव | डॉ. पंकज सिंह | एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी | BJP जीती |
नजफगढ़ | तरुण यादव | नीलम पहलवान | सुषमा यादव | BJP जीती |
मटियाला | सोमेश शौकीन | संदीप सहरावत | रघुविंदर शोकीन | AAP जीती |
द्वारका | विनय मिश्रा | प्रद्युम्न राजपूत | आदर्श शास्त्री | BJP जीती |
पालम | जगिंदर सोलंकी | कुलदीप सोलंकी | मंगे राम | BJP जीती |
बिजवासन | सुरेंद्र भारद्वाज | कैलाश गहलोत | देवेंद्र सहरावत | बीजेपी जीती |
जंगपुरा | मनीष सिसोदिया | तरविंदर सिंह मारवाह | फरहद सूरी | मनीष सिसोदिया हारे, तरविंदर सिंह मारवाह जीते |
छतरपुर | ब्रह्मा सिंह तंवर | करतार सिंह तंवर | राजिंदर तंवर | BJP जीती |
देवली (आरक्षित) | प्रेम कुमार चौहान | दीपक तंवर (LJP) | राजेश चौहान | AAP जीती |
अंबेडकर नगर(आरक्षित) | अजय दत्त | रमेश बिधूड़ी | जय प्रकाश | AAP जीती |
संगम विहार | दिनेश मोहनिया | चंदन कुमार चौधरी | हर्ष चौधरी | बीजेपी जीती |
तुगलकाबाद | सही राम पहलवान | रोहतास बिधूड़ी | वीरेंद्र बिधूड़ी | आप जीती |
बदरपुर | राम सिंह | नारायण दत्त शर्मा | अर्जुन भडाना | AAP जीती |
ग्रेटर कैलाश | सौरभ भारद्वाज | शिखा रॉय | गर्वित सिंधवी | बीजेपी जीती |
कस्तूरबा नगर | रमेश पहलवान | नीरज बसोया | अभिषेक दत्त | BJP जीती |
मालवीय नगर | सोमनाथ भारती | सतीश उपाध्याय | जितेंद्र कुमार कोचर | बीजेपी जीती, सोमनाथ भारती हारे |
आर.के. पुरम | प्रमिला टोकस | अनिल शर्मा | विशेष टोकस | BJP जीती |
बुराड़ी | संजीव झा | शैलेंद्र कुमार | मंगेश त्यागी | आप जीती |
महरौली | नरेश यादव | गजेन्द्र यादव | श्रीमती पुष्पा सिंह | बीजेपी जीती |
नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | प्रवेश सिंह वर्मा | संदीप दीक्षित | प्रवेश वर्मा जीते, केजरीवाल हारे |
पटेल नगर (आरक्षित) | परवेश रतन | राज कुमार आनंद | कृष्णा तीरथ | BJP जीती |
मोती नगर | शिवचरण गोयल | हरीश खुराना | राजेन्द्र नामधारी | BJP जीती |
राजेंद्र नगर | दुर्गेश पाठक | उमंग बजाज | विनीत यादव | BJP जीती |
सदर बाजार | सोम दत्त | मनोज कुमार जिंदल | अनिल भारद्वाज | AAP जीती |
बाबरपुर | गोपाल राय | अनिल वशिष्ठ | हाजी मोहम्मद इसराक खान | AAP जीती |
सीमापुरी | वीर सिंह धींगान | कुमारी रिंकू | राजेश लीलोथिया | बीजेपी जीती |
तिमारपुर | सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू) | सूर्य प्रकाश खत्री | लोकेन्द्र कल्याण सिंह | BJP जीती |
रोहतास नगर | सरिता सिंह | जितेन्द्र महाजन | सुरेश वाती चौहान | BJP जीती |
ओखला | अमानतुल्लाह खान | मनीष चौधरी | अरीबा खान | AAP जीती |
दिल्ली कैंट | वीरेंद्र सिंह काडियान | भुवन तंवर | प्रदीप कुमार उपमन्यु | आप जीती |
करोल बाग | विशेष रवि | दुष्यंत कुमार गौतम | राहुल धनक | AAP जीती |
नांगलोई जाट | रघुविंदर शौकीन | मनोज शौकीन | रोहित चौधरी | BJP जीती |
कालकाजी | आतिशी | रमेश बिधूड़ी | अलका लांबा | आतिशी जीती, बिधूड़ी हारे |
VIDEO: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में हार स्वीकार की, बीजेपी को दी बधाई