दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, सुहाना हो सकता है मौसम

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई, लेकिन अत्यधिक उमस ने दिल्लीवासियों को परेशान किया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश या बूंदाबादी होने का अनुमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे 87 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता दर्ज की गई.

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई, लेकिन अत्यधिक उमस ने दिल्लीवासियों को परेशान किया. बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.

यूपी और बिहार में औसत से 40 प्रतिशत कम बारिश, धान की बुवाई पर पड़ा असर

मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय ने बताया कि दिन में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने का अनुमान है. अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह करीब सवा नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक' श्रेणी में आता है.

Advertisement

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर' माना जाता है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: What steps are political parties taking on child marriage?
Topics mentioned in this article