बिहार 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए गए हैं जिसमें टॉप-3 में दो छात्राओं ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है इस बार कुल 81.79 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए और टॉप 10 में 139 मेधावी छात्र हैं जिनमें 57 छात्राएं शामिल हैं परीक्षा में कुल 15,10,928 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें 12,35,743 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं