दिल्ली में आधी रात आग से कोहराम, आधा दर्जन झुग्गियां खाक, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

दिल्ली के रोहिणी में देर रात बड़ा हादसा हो गया. करीब आधा दर्जन झुग्गियों में भीषण आग लग गई जिसके बाद 3 लोगों की दर्दनाक मौत की भी खबर है. आग में जान गंवाने वालो में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
delhi rohini fire
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के रोहिणी इलाके में झुग्गियों में लगी भीषण आग से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
  • आग लगभग डेढ़ बजे लगी थी, इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग ने छह गाड़ियां मौके पर भेजी थीं
  • आग उस प्लॉट में लगी जहां करीब चार सौ गज के क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ रखा हुआ था और आसपास झुग्गियां बनी थीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के रोहिणी में देर रात बड़ा हादसा हो गया. करीब आधा दर्जन झुग्गियों में भीषण आग लग गई जिसके बाद 3 लोगों की दर्दनाक मौत की भी खबर है. आग में जान गंवाने वालो में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं जिसमें पति-पत्नी और 2 साल की बच्ची शामिल है. आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. 

करनी पड़ी खासा मशक्कत

दिल्ली के रोहिणी इलाके में करीब 400 गज के प्लाट में प्लास्टिक कबाड़ था. उसी के पास कई झुग्गियां बनी थीं. इन्हीं झुग्गियों में आग लगी थी.दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.  दमकल विभाग ने तीनों शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं.मौके पर दमकल सेवा, स्थानीय पुलिस, केंद्रीकृत दुर्घटना एवं ट्रॉमा सेवा (CATS) और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. राहत और बचाव कार्य चलाया गया.

6 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू 

एएनआई से बात करते हुए फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने कहा,“बुध विहार इलाके में एक प्लॉट में आग लगने की घटना हुई, जहां झुग्गियां बनी थीं और कबाड़ का सामान रखा हुआ था.आग रात करीब 1:25 बजे लगी.मौके पर 6 दमकल गाड़ियां भेजी गईं.इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और कोई घायल नहीं है. आग पूरी तरह से नियंत्रण में है.”

यह भी पढ़ें- दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: आज कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, Delhi Jal Board ने जारी की लिस्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | 'ईरान के प्लेन पर हो सकता था हमला' | US Iran War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article