'नहीं चाहती थी कि वो इस देश में रहे', दिल्ली हादसे में बेटे की मौत पर दिल चीर देगी मां की चीख

दिल्ली में बीते दिनों हुए एक सड़क हादसे में 23 साल के युवक साहिल धनेश्रा की मौत हो गई. इस हादसे के बाद साहिल की मां इन्ना माकन ने जो कुछ कहा, वह दिल चीर देगा. सिंगल मदर इन्ना आखिर क्यों अपने बच्चे को भारत छोड़कर किसी दूसरे देश में जाने को कह रही थी?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
साहिल की फाइल फोटो और रोती-बिलखती उसकी मां.
"मुझे एक बजकर 19 मिनट पर पुलिस का कॉल आया. पुलिस ने बताया गया कि मुझे यहां पर एक बाइक मिली है- R-15. बाइक का एक्सीडेंट हुआ है, लड़के की ऑन द स्पॉट मौत हो गई है. मैं दौड़ते-भागते वहां पहुंची. सड़क पर मेरा बच्चा पड़ा था. उसकी हालत बेहद खराब थी. बच्चे की स्पोर्ट्स बाइक के तीन टुकड़े हो गए थे. जैकेट के भी चिथड़े हो रखे थे. मैं 10 मिनट तक चिल्लाती रही. वहां एंबुलेंस खड़ी थी, लेकिन बच्चा वहीं रोड पर पड़ा था. मैं 1.30-35 तक पहुंची थी. मुझसे पहले मेरे ऑफिस की लड़की वहां पहुंच चुकी थी. मेरे एक पड़ोसी भी थे. मेरे जाने के 10 मिनट बाद मेरे बच्चे को उठाया. उसे एंबुलेंस में डालकर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया. मैं भी पीछे-पीछे पहुंची. हॉस्पिटल में मैं 4 घंटे तक चिल्लाती रही. मैं अपने बच्चे की बॉडी मांग रही थी. मैं अपने बच्चे के लिए लास्ट चांस लेना चाहती थी. मैं अपने खर्चे पर बच्चे को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाना चाहती थी. लेकिन मेरे लाख कहने पर भी किसी ने मेरे बच्चे को नहीं दिया. बाद में उसे मोर्चरी ले गए. फिर पोस्टमार्टम के बाद मुझे मेरे बच्चे की बॉडी मिली. सिंगल मदर होने के कारण मैंने 23 साल तक बच्चे को अकेले पाला था. मैं हमेशा से चाहती थी वो इस कंट्री में नहीं रहे. मैं यहां के हालात, टॉर्चर देखकर शुरू से उसे कहती थी बेटा कहीं और चले जाना". 

सोमवार को NDTV से हुई बातचीत में उक्त बातें इन्ना माकन ने कही. इन्ना के 23 वर्षीय बेटे साहिल धनेश्रा की बीते दिनों दिल्ली में हुए एक हादसे में मौत हो गई है. 

NDTV से बातचीत में इन्ना ने बताया कि जिस एसयूवी से बेटे की बाइक में टक्कर लगी, उसपर पहले से 13 चालान थे. ये सभी चालान ओवर स्पीड के है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को अंतरिम जमानत मिल गई है. मैं पुलिस से मिली तो मुझे कहा गया कि हमारी ओर से निष्पक्ष जांच होगी. 

दरअसल यह हादसा 3 फरवरी को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई थी. जहां दो कारों और एक बाइक की टक्कर में 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.

द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन में सुबह 11.57 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां दो कारें, एक प्राइवेट एसयूवी, एक टैक्सी और एक मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई थीं. एक अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

इस घटना में घायल हुए कैब चालक अजीत सिंह को इलाज के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है.

Advertisement

जांच के दौरान पता चला कि एसयूवी के चालक की पहचान अक्षत्रा सिंह (19) के रूप में हुई है. के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. और उसे बाद में मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि अब अक्षत्रा को जमानत मिल चुकी है. बताया गया कि आरोपी को बोर्ड परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत दी गई है. 

हादसे में साहिल की मौत की यह घटना और उसके बाद उनकी मां की चीखें सिस्टम पर बड़ा सवाल कर रही है. आखिर हमारी व्यवस्था कब सुधरेगी. दुर्घटनाओं में हो रही इस तरह की मौते कब थमेगी. कब एक मां को यह नहीं कहना पडे़गा कि बेटा तू भारत छोड़ कर कहीं और चला जा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें - कानपुर, नोएडा, दिल्ली, पुणे... देश के 5 सबसे चर्चित लग्जरी कार हादसे, रसूखदार आरोपियों को क्या मिली सजा?

Featured Video Of The Day
Rohit Shetty House Firing Case: US से आर्डर, बॉलीवुड में कौन-कौन निशाने पर? | Dekh Raha Hai India