Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम कुछ ही देर में साफ हो जाएगा. रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार पहुंच गई है. हम राजधानी की सभी 70 सीटों का परिणाम यहां लगातार दिखा रहे हैं. दिल्ली की 70 में से 13 जाट बहुल सीटें ऐसी हैं जिनमें रुझानों में 11 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. आम आदमी पार्टी सिर्फ दो सीट पर ही बढ़त बनाए हुए है. वही कांग्रेस तो कहीं पिक्चर में भी नहीं है. जाट वोटर्स इन सभी सीटों पर पार्टियों की हार-जीत में अहम भूमिका निभाते हैं. क्यों कि दिल्ली में जाट वोटर (Delhi Jaat Voters) किसी भी पार्टी की हार-जीत तय करने के लिए काफी अहम माने जाते हैं. दिल्ली में इनकी आबादी करीब 10 प्रतिशत के करीब है.
कई ग्रामीण सीटों पर जाट वोटर्स निर्णायक भूमिका में रहते हैं. मुंडका, नरेला, बवाना, नांगलोई जाट, नजफगढ़, बिजवासन में जाट 20 से 28 फीसदी हैं. मटियाला, रिठाला, उत्तम नगर, विकासपुरी, महरौली, किराड़ी, छतरपुर विधानसभाओं में भी जाट निर्णायक स्थिति में हैं. इन सीटों पर कौन बाजी मारेगा, ये लगभग साफ होने लगा है.
ये भी पढ़ें-Delhi Election Results 2025 LIVE Updates: कौन आगे-कौन पीछे, दिल्ली की हर सीट का रिजल्ट यहां देखें
हम दिल्ली की 13 जाट बहुत सीटों के रुझान और नतीजे इस टेबल में दे रहे हैं. जैसे-जैसे रुझान और परिणाम आ रहे हैं हम इस टेबल में अपडेट करते जा रहे हैं.
विधानसभा | AAP | BJP | Congress | आगे |
मुंडका | जसबीर कराला | गजेंद्र दराल | धर्मपाल लकरा | बीजेपी |
नरेला | शरद चौहान | राज करन खत्री | अरुणा देवी | बीजेपी |
बवाना | जय भगवान | नरेंद्र कुमार | सुरेंद्र कुमार | बीजेपी |
नांगलोई जाट | रघुविंदर शौकीन | मनोज शौकीन | रोहित चौधरी | बीजेपी |
नजफगढ़ | तरुण यादव | नीलम पहलवान | सुषमा यादव | बीजेपी |
बिजवासन | सुरेंद्र भारद्वाज | कैलाश गहलोत | देवेंद्र सहरावत | बीजेपी |
मटियाला | सुमेश शौकीन | संदीप सहरावत | रघुवेंद्र शौकीन | बीजेपी |
रिठाला | मोहिंदर गोयल | कुलवंत राणा | सुशांत मिश्रा | बीजेपी |
उत्तम नगर | पूजा नरेश बालियान | पवन शर्मा | मुकेश शर्मा | बीजेपी |
विकासपुरी | महिंद्र यादव | पंकज कुमार सिंह | जितेंद्र सोलंकी | AAP |
महरौली | महेंद्र चौधरी | गजेंद्र यादव | पुष्पा सिंह | AAP |
किराड़ी | अनिल झा | बजरंग शुक्ला | राजेश गुप्ता | बीजेपी |
छतरपुर | ब्रह्म सिंह तंवर | करतार सिंह तंवर | राजेंद्र तंवर | बीजेपी |
जानिए आप, बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव में कौन से किए थे बड़े वादे...
बीजेपी के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे
- महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा
- LPG सिलेंडर पर गरीब महिलाओं को 500 रुपये की सब्सिडी, होली और दीवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त
- मातृ सुरक्षा वंदन योजना के तहत 6 पोषण किट्स
- गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये
- वंचित लोगों को आयुष्मान भारत योजना का देंगे लाभ
- आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर
- 60 से 70 साल के बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन पेंशन को 2,000 से बढ़ाकर 2,500 करेंगे
- 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादा
आम आदमी पार्टी के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे
- 'महिला सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये
- बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' के तहत फ्री में इलाज
- ऑटो चालकों के परिवार में बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि
- दलित छात्रों के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप, योजना के तहत दिल्ली सरकार दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी.
- पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीना दिया जाएगा.
- पानी के सभी गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे
दिल्लीवालों के लिए कांग्रेस के बड़े चुनावी वादे
- 'प्यारी दीदी योजना' के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा
- ‘जीवन रक्षा योजना' के तहत प्रत्येक दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
- ‘महंगाई मुक्ति योजना' के तहत 500 रुपये में सिलेंडर और मुफ्त राशन किट
- ‘फ्री बिजली योजना' के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा
- शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का वादा