दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी सुरक्षा कारणों से बंद, राजीव चौक, ITO-मंडी हाउस से केंद्रीय सचिवालय तक शामिल

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन 23 जुलाई को भी सुबह 7 बजकर 30 मिनट से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट इंटरचेंज की सुविधा रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दिल्ली में आज भी बंद रहेंगे 16 मेट्रो स्टेशन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार का अपडेट जारी किया है. जिसमें 16 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद रहेंगे.
  • दिल्ली मेट्रो ने सुबह 7 बजकर 30 मिनट से इन मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद रखने का अपडेट जारी किया है.
  • राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी.

दिल्ली मेट्रो ने 23 जुलाई का अपडेट जारी किया है. गुरुवार को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से अगले आदेश तक 16 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. इससे पहले बुधवार को भी सुबह से 11 से शाम 6 बजकर 30 मिनट तक यह मेट्रो स्टेशन बंद किए गए थे. ऐसे में लोगों को आज भी इस अपडेट के हिसाब से ही अपनी यात्रा करनी होगी. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी. गुरुवार को जिन 16 स्टेशनों को बंद किया गया है, उनमें ज्यादातर मेट्रो स्टेशन जंतर मंतर के आसपास ही है. मेट्रो स्टेशन खुलने को लेकर डीएमआरसी के अगले आदेश का इंतजार रहेगा. 

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद हुए अब साढ़े 6 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है. यात्रियों को इन रूट से आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

झंडेवालान मेट्रो स्टेशन भी बंद

दिल्ली मेट्रो ने एक और मेट्रो को सुरक्षा कारणों की वजह से बंद कर दिया गया है. झंडेवालान मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद किया गया है. इससे पहले सुबह ही 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया था. झंडेवालान के बंद होने के बाद यह संख्या अब 17 हो गई है. इन सभी मेट्रो स्टेशनों को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से बंद किया गया है.  

Advertisement

ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद 

1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
11. ITO
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम

Advertisement

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद हुए फिलहाल साढ़े चार घंटे से ज्यादा का समय हो गया है. लेकिन अब तक दिल्ली मेट्रो की तरफ से कोई ताजा अपडेट नहीं आया है. यात्रियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में जो मेट्रो स्टेशन बंद किए हैं, वह जंतर-मंतर के आसपास के हैं. ऐसे में यहां यात्रियों को कैब और ऑटो का ही सहारा लेना पड़ रहा है. बुधवार को भी यात्रियों को दिनभर मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

दिल्ली मेट्रो के फैसले से यात्री हो सकते हैं परेशान 

दिल्ली मेट्रो के फैसले से यात्रियों को परेशानी हो सकती है. खास तौर पर सुबह के वक्त ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानियां हो सकती है. इसके अलावा भीड़भाड़ के पीक ऑवर में भी यात्रियों को दिक्कत हो सकती है. बुधवार के दिन भी यह 16 स्टेशन शाम 6 बजकर 30 मिनट तक बंद रही थी. जिसके चलते यात्रियों को अपना रूट बदलना पड़ा था. दिल्ली मेट्रो ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की वजह से यह मेट्रो स्टेशन बंद किए थे. जिनका असर आज भी देखने को मिल सकता है. पिछले 2 दिनों से ऐसी ही स्थिति बन रही है. ऐसे में यात्रियों को अब अपने गंतव्य तक जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. 

गुरुवार को सुबह ही दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो की तरफ से यह स्टेशन बुधवार को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर फिर शुरू कर दी गई थी. ऐसे में आज के लिए भी दिल्ली मेट्रो के ताजा अपडेट का इंतजार करना होगा. मेट्रो में अनाउंसमेंट के बाद बुधवार के दिन लोग परेशान हुए थे. लेकिन गुरुवार की सुबह ही दिल्ली मेट्रों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना ताजा अपडेट जारी किया है. जिसमें 16 स्टेशन बंद रहेंगे. 


संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था, इसी दिन काकरोज जनता पार्टी ने मार्च निकाला था. ऐसे में सुरक्षा कारणों से एहतियातन स्टेशनों को बंद किया गया था. जिसके बाद आज भी स्टेशन बंद रहेंगे. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सबसे व्यस्ततम रूट में शामिल हैं. जिसमें आने वाला राजीव चौक दिल्ली का सबसे बिजी स्टेशन माना जाता है. यहां से कई लाइनों के लिए मेट्रो बदली जाती है. ऐसे में यहां यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानियां होती है. इस रूट पर सुबह के वक्त ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा होती है.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, अन्ना हजारे करेंगे मौन आंदोलन, जानें CJP प्रदर्शन के हर अपडेट्स


Topics mentioned in this article
Delhi Metro
Delhi Metro Update
Delhi Metro Station Closed
Delhi Metro Station Closed List
Delhi Metro News And Updates