दिल्ली मेट्रो के इस रूट पर यात्रा करने वाले ध्यान दें! 3 से 4 मिनट तक रुक-रुककर चल रही ट्रेन

DMRC Service Update: डीएमआरसी ने अब एक्स पर एक पोस्ट कर तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सिग्नल संबंधी समस्या की वजह से कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच मैजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है.अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन स्टेशनों के बीच ट्रेन रुक-रुक कर चल रही है
  • सिग्नल संबंधी तकनीकी समस्या के कारण मैजेंटा लाइन पर हर स्टेशन पर ट्रेनों को तीन से चार मिनट तक रोका जा रहा है
  • मैजेंटा लाइन पर हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच मैजेंटा लाइन पर ट्रेन काफी रुक-रुक कर चल रही है. सिग्नल संबंधी समस्या की वजह से इन रूट पर ये  दिक्कत आ रही है. इसकी वजह से यात्री काफी परेशान हैं. दिल्ली मेट्रो ने इसे लेकर पहले से कोई अनाउंसमेंट भी नहीं की थी ताकि यात्री सोच समझकर इस रूट पर मट्रो से सफर करते. 

 कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन रुक रुक कर चल रही है. मेट्रो में यात्रा कर रहे लोगों का कहना है कि जनकपुरी से मेट्रो का यही हाल है. पंचशील के बाद चार स्टॉप बाद कालकाजी आता है. लेकिन इतनी देर में मेट्रो काफी बार रुक चुकी है.

जिसकी वजह से दफ्तर आने-जाने वालों समेत अन्य जगहों तक सफर करने वालों को काफी परेशानी हो रही है. मेजेंटा लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हर स्टेशन पर अप और डाउन दोनों ट्रेनों को 3 से 4 मिनट तक रोका जा रहा है.

डीएमआरसी ने अब एक्स पर एक पोस्ट कर तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सिग्नल संबंधी समस्या की वजह से कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच मैजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है.अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं. इस रूट पर यात्रा करने वाले लोग डीएमआरसी का ये सर्विस अपडेट जरूर देख लें.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
'Ganga Expressway से किसानों की आय बढ़ेगी...' PM Modi ने किया सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का उद्घाटन