दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

नरेला औद्योगिक क्षेत्र की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां जुटीं हैं. इस आगजनी में लाखों के नुकसान की आशंका है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 11–12 फायर टेंडर मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. दमकल विभाग के अनुसार, इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. हालांकि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि गर्मियां शुरू होते ही आग की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ के बाद गाजियाबाद में झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक-एक कर फटे सिलिंडर, आसमान में छाया काला धुआं

राहत और बचाव कार्य जारी

मौके पर दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और CATs एम्बुलेंस तैनात हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि पूरी तरह आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
दोस्त का कत्ल करने वाले Muslim युवक पर आगबबूबला लोग, पुलिस फोर्स मौजूद
Topics mentioned in this article