कालकाजी मेट्रो स्टेशन में बुजुर्ग ने लिफ्ट के अंदर कर दिया पेशाब, लड़की ने किया सवाल तो बोला-कर लो जो करना है

Delhi Metro Viral Video: इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और सार्वजनिक शिष्टाचार व सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है. यह वीडियो करीब 20 लाख (2 मिलियन) व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
delhi metro
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लिफ्ट में महिलाओं के सामने अशोभनीय हरकत की
  • बुजुर्ग व्यक्ति ने मेडिकल इमरजेंसी के कारण पेशाब की, लेकिन मेट्रो परिसर में सार्वजनिक असुविधा उत्पन्न की गई
  • दिल्ली पुलिस और DMRC ने घटना की जांच कर बुजुर्ग पर सार्वजनिक असुविधा पैदा करने के आरोप में जुर्माना लगाया
नई दिल्ली:

दिल्ली के कालकाजी मेट्रो स्टेशन से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग शख्स ने अशोभनीय हरकत करते हुए लिफ्ट में पेशाब कर दिया. शर्मनाक बात तो ये है कि बुजुर्ग ने ये हरकत महिलाओं के सामने की. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पूरी घटना बता रही है तो वहीं शख्स बिना किसी शर्म के माफी मांगने से भी बचता दिख रहा है. लोगों ने भी इसपर खूब रिएक्शन दिए हैं. 

कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर एक महिला यूजर दीपशिखा मेहता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की.उन्होंने लिखा,“सोचिए, आप मेट्रो की लिफ्ट में जाएं और वहां एक व्यक्ति इस तरह की हरकत करता दिखे,यह हमारे साथ कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर हुआ” बताया गया कि महिला ने प्लेटफॉर्म पर जाकर उस व्यक्ति से सवाल भी किया, जिस पर उसने कथित तौर पर जवाब दिया, “तुम कर लो जो करना है.”

प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस वायरल घटना के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मामले पर संज्ञान लिया है.दिल्ली पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति मेडिकल इमरजेंसी से गुजर रहा था. पुलिस के अनुसार,DMRC ने उसे सार्वजनिक असुविधा पैदा करने के लिए दंडित किया है.दिल्ली पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी मेट्रो द्वारा मामले की जांच कराई गई.रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 15 मई 2026 को रात करीब 9:40 बजे हुई थी.

दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा,“वायरल वीडियो में दिख रहा बुजुर्ग व्यक्ति जामिया मेट्रो स्टेशन से फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन की ओर यात्रा कर रहा था. कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज के दौरान उसे मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा.उसने आसपास शौचालय ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में सक्षम नहीं हो पाया. जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तो उसे लिफ्ट में एक बोतल में पेशाब करना पड़ा.”

Advertisement

बयान में आगे कहा गया,“इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गई.संबंधित व्यक्ति पर DMRC अधिनियम की धारा 59 के तहत सार्वजनिक असुविधा (nuisance) पैदा करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया.” वहीं, DMRC ने भी पुष्टि की कि बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है.DMRC ने यात्रियों से अपील की कि वे मेट्रो परिसर में साफ‑सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें.

Advertisement

सोशल मीडिया पर आक्रोश

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और सार्वजनिक शिष्टाचार व सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है. यह वीडियो करीब 20 लाख (2 मिलियन) व्यूज मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने इस घटना की कड़ी आलोचना की और इसे अनुचित और सार्वजनिक सुरक्षा का मुद्दा बताया, खासकर क्योंकि लिफ्ट में महिलाएं मौजूद थीं. वहीं कुछ लोगों ने व्यक्ति की उम्र और मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि व्यस्त मेट्रो इंटरचेंज पर शौचालय की उपलब्धता और पहुंच पर ध्यान देने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- PM मोदी की अपील के बाद अब दिल्‍ली मेट्रो ने बढ़ाए फेरे, जानें- क्‍या-क्‍या हो रहा इंतजाम

यह भी पढ़ें- सिर्फ रंग रूप ही नहीं यह वाकई 'ग्रीन' है, दिल्ली में शुरू हुई पहली हाइड्रोजन बस का पहला लुक देखा क्या? PHOTO

Featured Video Of The Day
CM Yogi के बयान पर Akhilesh Yadav का 'करप्ट माउथ' वाला पलटवार, गरमाई सियासत