दिल्‍ली में इंसानियत हुई शर्मसार, मदद नहीं की, दर्द से तड़पते शख्‍स की जेब से मोबाइल ले उड़े लड़के

दिल्ली के विकास नगर में एक व्यक्ति जमीन पर गिर तड़प रहा था, इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी मदद करने की बजाय उसकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्‍ली के विकास नगर इलाके में एक व्यक्ति जमीन पर गिरकर तड़प रहा था, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली
  • कुछ लोगों ने उस व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी किया और उसे मरने के लिए वहीं छोड़ दिया
  • घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें स्कूटी पर आए दो लोग मोबाइल चोरी करते दिख रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली के विकास नगर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. एक इंसान जमीन पर गिर अंतिम सांसें ले रहा था, इस बीच कुछ लोगों ने उसे उठाने की बजाए, उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और उसे वहीं मरने के लिए छोड़ गए. अगर ये जमीन पर गिरे शख्‍स की मदद करते और उसे अस्‍पताल पहुंचा देते, तो शायद उसकी जान बच सकती थी. लेकिन इन्‍होंने ऐसा नहीं किया और ये शख्‍स तड़प-तड़पकर मर गया. ये पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस अब इन लोगों की तलाश में जुट गई है.   

जमीन पर गिर तड़पने लगा शख्‍स

इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना आउटर दिल्ली के रनहोला थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके की है. सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि शनिवार की सुबह 4 बजे के आसपास एक शख्स अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा. ऐसा लग रहा है कि जैसे इसे दिल का दौरा हो या मिर्गी का दौरा आया है. उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इसलिए उसे कोई मदद नहीं मिल पाई

दर्द से तड़पते हुए शख्‍स की जेब से निकाला मोबाइल

सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि कुछ देर बाद वहां से एक स्‍कूटी पर दो लोग गुजर रहे थे. इन्‍होंने जमीन पर पड़े शख्‍स को देखा, तो ये रुके. ऐसा लगा कि ये जमीन पर पड़े शख्‍स की मदद करेंगे. लेकिन स्‍कूटी से उतरकर एक लड़का आया और जमीन पर गिरे शख्‍स की जेब से मोबाइल निकालकर ले गया. इसके बाद जब लड़के ने सोचा कि जमीन पर पड़े शख्‍स की जेब में पैसे भी हो सकते हैं, तो वह लौटकर आया और तलाशी लेने लगा. इस बीच उसकी नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ गई. ऐसे में तुरंत वहां से भाग गए. 

ये भी पढ़ें :- पिता ने दिखाई हैवानियत! 14 साल की बेटी से कई बार रेप, पीड़िता ने खुद थाने पहुंचकर की शिकायत

जमीन पर पड़े शख्‍स को कई घंटों तक मदद नहीं मिली और उसने दम तोड़ दिया. सुबह जब लोग वहां से गुजरे, तो उन्‍होंने इस शख्‍स को देखकर पुलिस को सूचित किया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तफ्तीश कर रही है.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली: जेल में बंद गैंगस्टर ने रची गवाह को मारने की साजिश, शूटर को हथियार के साथ-साथ कैश भी मिला

Advertisement
Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: झारखंड के देवघर में पुजारी ने बाल विवाह के खिलाफ छेड़ी जंग! | CFMI