अवैध अतिक्रमण हटने के बाद फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास सन्नाटा, हर मोड़ पर पुलिस, तस्वीरों में देखें तनाव के बाद का मंजर

MCD अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान चिन्हित अवैध निर्माणों को हटाया गया और अब क्षेत्र को पूरी तरह साफ करने के लिए मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि सड़क और सार्वजनिक रास्तों को सामान्य रूप से इस्तेमाल के लिए खोला जा सके.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम (MCD) द्वारा चलाए गए अभियान के बाद इलाके में हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं, जबकि तोड़े गए अवैध ढांचों का मलबा हटाने का काम लगातार जारी है. तस्वीरों में बाद के हालात देखे जा सकते हैं. 

FAQ_EMBED

इलाके में भारी पुलिसबल मौजूद

अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान और उसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. इलाके में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है.

Advertisement

MCD अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान चिन्हित अवैध निर्माणों को हटाया गया और अब क्षेत्र को पूरी तरह साफ करने के लिए मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि सड़क और सार्वजनिक रास्तों को सामान्य रूप से इस्तेमाल के लिए खोला जा सके.

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल रहा, लेकिन सुरक्षाबलों की त्वरित तैनाती के चलते स्थिति को संभाल लिया गया. फिलहाल किसी बड़े विरोध या हिंसक घटना की सूचना नहीं है.

Advertisement

एक व्यक्ति को घसीटकर ले जाती पुलिस

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास के इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जहां कल रात एमसीडी द्वारा विध्वंस अभियान चलाया गया था. इलाके में लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की थी.  

प्रशासन ने साफ किया है कि यह कार्रवाई अदालत और नियमों के दायरे में की गई है और आगे भी अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्ती जारी रहेगी. साथ ही स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है.

रात में MCD ने चलाया बुलडोजर

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जहां कल रात एमसीडी द्वारा बुलडोजर चलाया गया था. उस बुलडोजर एक्शन के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की भी खबरें आई थीं.

Advertisement

कार्रवाई के दौरान हालात कैसे बिगड़े?

मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और नारेबाज़ी शुरू कर दी. कुछ लोगों ने तुर्कमान गेट की ओर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश भी की. पुलिस ने सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की हुई थी. भीड़ को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और उपद्रव कर रहे लोगों को पीछे हटाया गया. 

Advertisement

पुलिस पर पथराव के मामले में 5 लोगों को डिटेन किया गया है. पुलिस के पास 100 से ज़्यादा वीडियो फुटेज, पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरा फुटेज मौजूद हैं, जिनमें कई लोगों की तस्वीरें कैद हुई हैं. बता दें कि अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई झड़प में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

इस मामले में डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट निधिन वालसन ने बताया, 'रात को एमसीडी का स्टाफ कब्जा हटाने के लिए जेसीबी के साथ आया था. पुलिस फोर्स भी लगाई गई थी. कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों को बुलाया और समझाया गया कि यह कोर्ट का आदेश है. उन्होंने कोर्ट में अपील भी दायर की थी, लेकिन राहत नहीं मिली थी. ऐसे में उनके कानूनी उपाय खत्म हो गए थे. इसके बाद एमसीडी ने कब्जा हटाने का फैसला किया. कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान करीब 150 लोग जमा हो गए थे. ज्यादातर तमाशबीन थे. अधिकतर लोग बाद में चले गए, लेकिन 25-30 लोगों ने गली से पुलिस के ऊपर पथराव किया. बल प्रयोग कर उन पर काबू पाया गया. पत्थरबाजी में 5 पुलिसवालों को मामूली चोटें आई हैं.'

FAQ_EMBED

Featured Video Of The Day
US Iran War: Oman Sea में US Navy Operation, Helicopter से उतरे Marines, Iranian Ship पर किया कब्जा