Kalyan Banerjee Attacked: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शुरू हुआ राजनीतिक घमासान और हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है。 दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले और हंगामे के बाद अब हुगली (Hooghly) जिले से हिंसा की एक और बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चंडीतल्ला थाने के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनके सिर पर चोटें आई हैं