बाप रे बाप! ऐसी तस्करी नहीं देखी होगी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रिक कैटल में करोड़ों का गांजा, यूं पकड़ाए

बैंकॉक से लौट रहे एक यात्री के पास 3 करोड़ से अधिक का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ था. यात्री ने इसे इलेक्ट्रिक कैटल और डब्बे में छिपा रखा था. इसका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली एयरपोर्ट पर बैकॉक से लौटे एक यात्री के पास से करोड़ों का गांजा मिला है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकाक से आए यात्री के पास से तीन किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया.
  • हाइड्रोपोनिक गांजा इलेक्ट्रिक कैटल, डिब्बे और कनस्तर में छिपाकर लाया गया था.
  • हाइड्रोपोनिक गांजा को भारत में ओजी के नाम से जाना जाता है, यह बहुत महंगी और नशीली होती है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को धोखा देने के लिए तस्कर तरह-तरह के पैंतरे अपनाते हैं. पर कस्टम की नजरों से बचना मुश्किल नहीं नामुमकिन है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक ऐसे ही यात्री को पकड़ा, जो बैंकाक से समान ला रहा था. लेकिन अपने सामानों में यह हाइड्रोपोनिक गांजा ले जा रहा था. यात्री के पास से 3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ. इंटरनेशनल मॉर्केट में इसकी कीमत 3 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है.

इलेक्ट्रिक कैटल, डब्बे में तस्करी

20 अक्तूबर 2025 को बैंकाक से आए इस यात्री ने तस्करी के लिए पूरा दिमाग लगाया. यहां तक कि वो इसमें सफल भी हो गया था और कस्टम ग्रीन चैनल को पार कर गया था. तभी वहां मौजूद कस्टम अधिकारियों का माथा ठनका. उन्हें कुछ गड़बड़ लगा. उन्होंने तत्काल जाकर उस यात्री का सामान चेक करना शुरू किया. चेकिंग के दौरान अधिकारियों के पास से 6 पैकेट हरे रंग का कुछ सामान मिला.

अजब-गजब तरीके से छिपाया था सामान

दिल्ली कस्टम द्वारा जारी वीडियो में साफ दिख रहा है कि इलेक्ट्रिक कैटल में सामान छिपाया गया था. कुछ डिब्बे और कनस्तर में भी ये सामान छिपाया हुआ था. जब कस्टम के अधिकारियों ने पूरी जांच की तो ये सामान गांजा निकला. ये यात्री तस्करी करके 3 किलोग्राम गांजा लेकर आ रहा था. अधिकारी इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं.

Advertisement

भारत में ओजी के नाम से जाना जाता है हाइड्रोपोनिक गांजा

बताते चले कि हाइड्रोपोनिक गांजा को स्थानीय रूप से ओजी के नाम से जाना जाता है. बीते कुछ समय में पूरे भारत में इसका क्रेज बना है. दिल्ली से पहले चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और मुंबई जैसे हवाई अड्डों पर डीआरआई के अधिकारियों ने थाईलैंड से आने वाले यात्रियों से कई जब्तियां की हैं.

हाइड्रोपोनिक गांजा की खेती मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर जल-आधारित घोल में की जाती है. यह थाईलैंड में लोकप्रिय है, जहां इस मादक पदार्थ का सेवन कानूनी है.

हाइड्रोपोनिक गांजा कोकीन जितना शक्तिशाली

हाइड्रोपोनिक गांजा में टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (टीएचसी) की मात्रा 30-40% होती है, जबकि सामान्य गांजा में यह 3-4% होती है. यह गांजा कोकीन जितना शक्तिशाली होता है. इसकी कीमत लगभग 80 लाख-1 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Captures US Pilot: Iran के हाथ लगा American Pilot? Mojtaba Khamenei ने रख दिया 55 लाख का इनाम!