Sting Operation: नोएडा में कई गुने महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं LPG, NDTV से बोला सप्लायर, '400 रु. Kg से कम नहीं मिलेगी गैस’

LPG Black Marketing: एलपीजी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर NDTV की स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया कि शहर में एलपीजी गैस की कीमत 400 रुपए प्रति किलो से कम नहीं है. एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि की वजह सप्लायर के शब्दों में एलपीजी गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग है और एलपीजी सिलेंडर तय दरों से कई गुना महंगे कीमतों ग्राहकों को बेचा जा रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
NDTV STING OPERATION ON LPG BLACK MARKETING IN NOIDA

NDTV Sting Operation: घरेलू गैस की किल्लत के बीच एलपीजी गैस की ब्लैक मार्केटिंग का खेल कैसे चल रहा है, इसका खुलासा एनडीटीवी की टीम ने एक स्टिंग ऑपरेशन में किया है. एनडीटीवी के कैमरे पर एक एलपीजी गैस सप्लायर ने खुलेआम स्वीकार किया कि नोएडा में निर्धारित कीमतों से कई गुना अधिक कीमतों पर गैस सिलेंडर बेचे जा रहे हैं, जिसके चलते नोएडा में LPG गैस की कीमत प्रति किलो 400 रुपए से कम नहीं है।

एलपीजी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर NDTV की स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया कि शहर में एलपीजी गैस की कीमत 400 रुपए प्रति किलो से कम नहीं है. एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि की वजह सप्लायर के शब्दों में एलपीजी गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग है और एलपीजी सिलेंडर तय दरों से कई गुना महंगे कीमतों ग्राहकों को बेचा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-Honor Killing: लड़की अपने ही रिश्तेदार लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी, हत्या के बाद शव दफनाने जा रहा परिवार पकड़ा गया

3000-3500 रुपए है शहर में एलपीजी सिलेंडर के भाव

स्टिंग के दौरान कैमरे पर एक उपभोक्ता ने बताया कि शहर में 400 रुपए किलो से कम पर एलपीजी नहीं मिलेगा और सिलेंडर 3000-3500 रुपए में उपलब्ध है. उसने दावा किया कि शादी-ब्याह के मौकों पर एलपीजी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का खेल और भी तेज हो जाता है. युवक ने बताया कि 19 तारीख की शादी के लिए उसने सिलेंडर मांगा तो जवाब मिला, 5000 रुपए से कम नहीं मिलेगा और सिलेंडर 17 तारीख की शाम को ही मिलेगा.

छोटे 3 किलो वाले सिलेंडरों पर ज्यादा हो रही है लूट

सप्लायर से बातचीत में यह भी सामने आया कि एजेंसी से जुड़े लोग भी इस खेल में शामिल हैं. सप्लायर ने बताया कि, 'एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग वाले लोग ही सिलेंडर उठाकर ब्लैक में 3500 में बेच रहे हैं, जबकि एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर 4000 में मिल रहा है. उपभोक्ता ने बताया कि यह लूट छोटे सिलेंडरों पर ज्यादा हो रही है. उसके मुताबिक 3 किलो का सिलेंडर 1200 से कम नहीं मिलेगा, '400 रुपए किलो से एक रुपया भी कम नहीं.'

ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो

Advertisement
कई गुना महंगे एलजीपी सिलेंडर खरीदने के बाद भी ग्राहकों को सिलेंडर में सही वजन में LPG मिलने की गारंटी नहीं है. कई सप्लायर सिलेंडर से गैस निकालकर बेंच रहे हैं. स्टिंग में एलपीजी सिलेंडर के वजन में गड़बड़ी का भी खुलासा हुआ. जब सिलेंडर में कम गैस होने की बात पूछी गई तो सप्लायर ने बेपरवाही से कहा, '50 ग्राम गैस तो लगाने में उड़ जाती है'

ये भी पढ़ें-VIDEO: खुले कुएं से गिरा नन्हा हाथी, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन...कूदता-फांदता बाहर आया जम्बो, देखें वीडियो

45 से 400 रुपए KG पहुंच चुकी है एलपीजी की कीमत

सप्लायर ने अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देते हुए कहा कि, 'ईरान और अमेरिका की वजह से एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी है वरना युद्ध से पहले एलपीजी गैस प्रति किलो 45 रुपए किलो मिलती थी, जिसकी कीमत बढ़कर अब 400 प्रति किलो पहुंच चुकी है. उसने यह भी दावा किया कि कनेक्शन धारकों से सिलेंडर लेकर ऊंचे दामों पर आगे बेचा जा रहा है. वह कहता है कि कनेक्शनधारी से लेकर सिलेंडर देने की कीमत 5000 से कम नहीं है. 

शहर में 14 किलो का सिलेंडर की कीमत 5600 रुपए है

सप्लायर ने अंत में खुद को सस्ता बताते हुए कहा कि, 'एजेंसी वाले 450-500 रुपए प्रति किलो में एलपीजी दे रहे हैं, हम तो फिर भी 400 में दे रहे हैं. सप्लायर के मुताबिक मौजूदा दौर में शहर में एक 14 किलो का सिलेंडर की कीमत 5600 रुपए है, लेकिन आपको 5000 में दे देंगे, इससे कम नहीं होगा. स्टिंग ऑपरेशन साफ दिखाता है कि गैस की कमी के नाम पर किस तरह आम जनता को लूटा जा रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र डिप्टी सीएम का अब फर्जी OSD गिरफ्तार, पुणे DCP को धमकाने की कोशिश करते पकड़ा गया

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमलों से खौफ में इजरायल, टेंट में रहने को मजबूर लोग! ग्राउंड रिपोर्ट