NOIDA Tourism Scam: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर फर्जी MOU और मंत्रालय की ID Card के जरिए की करोड़ों की ठगी, अब 3 आरोपी चढ़े हत्थे

आरोपियों के पास से फर्जी पर्यटन मंत्रालय के आईडी कार्ड, विजिटिंग कार्ड, फर्जी मोहरें, नकली एमओयू दस्तावेज, मोबाइल फोन और एक क्रेटा कार बरामद हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर फर्जी MOU और मंत्रालय की ID Card के जरिए की करोड़ों की ठगी
Harsh Pandey

Tourism Scam in NOIDA:  नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने “रेंजर्स क्लब” नाम की कंपनी चलाने वाले तीन आरोपियों को सेक्टर-32 स्थित एक मॉल से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से फर्जी पर्यटन मंत्रालय के आईडी कार्ड, विजिटिंग कार्ड, फर्जी मोहरें, नकली एमओयू दस्तावेज, मोबाइल फोन और एक क्रेटा कार बरामद हुई है.

एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान खान, अभय कुमार और शैलेन्द्र सिंह के रूप में हुई है. तीनों खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताते थे और लोगों को सस्ते और आकर्षक टूर पैकेज का लालच देकर पैसे ऐंठ लेते थे. आरोपी ग्राहकों को पैकेज में कई सुविधाएं देने का दावा करते थे, लेकिन पैसा लेने के बाद वादे पूरे नहीं करते थे.

ऐसे लगाते थे लोगों का चूना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कई लोगों के साथ इसी तरह धोखाधड़ी की और करोड़ों रुपये कमाए. लोगों का भरोसा जीतने के लिए ये लोग मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के नाम पर फर्जी दस्तावेज और आईडी कार्ड तैयार कराते थे, जिन्हें दिखाकर ग्राहकों को प्रभावित किया जाता था.

यह भी पढ़ें- अब महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय वाहन चालक भी बोलेंगे मराठी, मराठी बोलो-महाराष्ट्र जोड़ो कार्यक्रम में दिलाई गई 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 फर्जी आई कार्ड, 180 फर्जी विजिटिंग कार्ड, 14 फर्जी मोहरें, 15 फर्जी एमओयू दस्तावेज, 3 मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार और 7100 रुपये नकद बरामद किए हैं. फिलहाल, पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  अनिल अंबानी समूह पर मुंबई में 17 ठिकानों पर CBI का छापा, 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले के हैं आरोप

Featured Video Of The Day
4 मौतों के बाद प्रसाद अस्पताल के जले हुए ICU में पहुंची NDTV टीम: ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article