नोएडा: कार में बैठी महिलाओं को फ्लाइंग Kiss दे रहा था मनचला, VIDEO वायरल होने पर गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. साथ ही वीडियो में दिख रही मनचलों की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजमगढ़ के अमित कुमार और मैनपुरी के अभिषेक के रूप में हुई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वायरल वीडियो में दिख रहा मनचला.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा के पर्थला पुल पर कार सवार युवकों ने महिलाओं को अश्लील इशारे किए और उनका पीछा किया, जो वायरल हो रहा है.
  • वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों अमित और अभिषेक को गिरफ्तार कर उनकी कार जब्त कर ली है.
  • गिरफ्तार आरोपियों का निवास नोएडा सेक्टर 135 के जेवीएस सोसायटी में है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:

Noida Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली-NCR में सुरक्षा को लेकर हर जगह तगड़े इंतजाम किए गए है. पुलिस चौकी, जवानों की तैनाती, पेट्रोलिंग के साथ-साथ, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं. सेफ्टी से जुड़ी इस सब कवायदों का मकसद यह है कि किसी के साथ कोई अप्रिय घटना ना हो. लेकिन इसके बाद भी मनचलों की हिम्मत तो देखिए कार में बैठी महिलाओं को फ्लाइंग किश दे रहे थे. मनचलों की इस करतूत को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लाल रंग की कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक पास से गुजर रही एक कार में बैठी महिलाओं को अश्लील इशारे कर रहा था. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

नोएडा के पर्थला पुल की घटना

यह घटना नोएडा के पर्थला पुल की है. यहां चलती कार से महिलाओं को फ्लाइंग किश देने वाले मनचला गिरफ्तार हो चुका है. बताया गया कि नोएडा पर्थला पुल पर कार सवार युवकों ने शर्मनाक हरकत की. कार सवार युवकों ने पास से गुजर रही दूसरी कार में बैठी महिलाओं को अश्लील इशारे किए. साथ ही काफी देर तक महिलाओं का पीछा भी करते रहे.
 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

राहगीरों ने भी मनचलों की इस हरकत पर नाराजगी जताई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. साथ ही वीडियो में दिख रही मनचलों की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजमगढ़ के अमित कुमार और मैनपुरी के अभिषेक के रूप में हुई है. 

नोएडा सेक्टर 135 के जेवीएस सोसायटी में रहते थे दोनों

पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर उनकी एमजी हेक्टर कार जब्त की. दोनों आरोपी सेक्टर 135 के जेवीएस सोसायटी में रहते हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और जनता से अपील की कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत दें. यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता बढ़ाती है.

यह भी पढे़ं - यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़, वायरल VIDEO की पूरी कहानी जानिए

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi पर अपनों का अविश्वास, INDIA गठबंधन में ‘लीडरशिप मॉडल’ पर टकराव? | NDTV India